
नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन के मामले में न्यायमूर्ति शशि भूषण प्रसाद सिंह की एकलपीठ ने नवनिर्वाचित विधायक को नोटिस जारी किया है। वहीं मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन के मामले में न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय की एकलपीठ ने रालोमो विधायक को नोटिस जारी किया।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा होने के बाद लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने दर्जनों बागी नेताओं पर कार्रवाई के मूड में आ गई है। पार्टी ने ऐसे नेताओं की लिस्ट बना ली है, उन पर ऐक्शन तय माना जा रहा है।

बिहार चुनाव में महागठबंधन की करारी हार का जिम्मेदार कांग्रेस उम्मीदवारों ने तेजस्वी यादव की राजद को ठहराया है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को समीक्षा बैठक में उन्होंने राजद से गठबंधन तोड़ने की बात भी कह दी।

बिहार चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में गुरुवार को हुई आलाकमान की बैठक में कांग्रेस उम्मीदवार इंजीनियर संजीव और जितेंद्र यादव आपस में भिड़ गए। इस दौरान गाली-गलौज और गोली मारने तक की बात कह दी गई।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और चुनाव आयोग ने मिलकर विपक्षी पार्टियों के समर्थकों को वोट कटवा दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में 6 लाख लोगों को वोट रहस्यमयी तरीके से डिलीट कर दिए गए।

चार दिसम्बर तक प्रमंडलवार बैठक के बाद दूसरे चरण में पांच से नौ दिसम्बर के बीच पार्टी के जिलाध्यक्षों, प्रधान महासचिव और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। प्रत्याशियों की ओर से दिये गए नामों के बारे में पार्टी के पदधारकों से राय ली जाएगी।

Tejashwi Yadav RJD: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने वाली तेजस्वी यादव की आरजेडी में भितरघातियों की सूची बनाई जा रही है। चुनाव के दौरान आरजेडी और महागठबंधन के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार की गहन समीक्षा करेगी। उन्होंने स्वीकार किया कि इस तरह के परिणाम की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

बसपा को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीते अपने एकमात्र विधायक के टूटने का खतरा मंडरा रहा है। पिछली बार बसपा के अकेले विधायक रहे मोहम्मद जमा खान जेडीयू में चले गए थे और नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री बनाया था।

हार के बाद बिहार कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है। पार्टी ने 43 नेताओं को नोटिस दिया है, सात को निष्कासित किया है। बावजूद टिकट बंटवारे का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। नाराज गुट पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात को दिल्ली में डेरा जमाए हुए है।