
Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज पार्टी ने चुनाव आयोग से बांकीपुर सीट के बूथ पर जीविका दीदियों और अर्द्धसैनिक बलों की ड्यूटी नहीं लगाने की मांग की है। पार्टी के नेता प्रशांत किशोर यहां से जीवन का पहला चुनाव लड़ रहे हैं।

पंचायतों के परिसीमन के लिए तीन फार्मूले पर सरकार विचार कर रही है। परिसीमन में 6 हजार से 8 हजार की आबादी वाली पंचायतें जस की तस रह जायेंगी। वहीं, 6 हजार से कम और 8 हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों पर परिसीमन का असर अधिक होगा।

Raju Singh Sahebganj: बिहार की साहेबगंज विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की उलटी गिनती शुरू है, क्योंकि भाजपा विधायक राजू सिंह को हत्या के एक केस में 4 साल की सजा हो चुकी है। राजू वहां 5 बार जीते हैं और एक बार मंत्री रहे हैं।

Bihar MLC Elections: चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव और पूर्व सीएम नीतीश कुमार की 1 सीट पर उप-चुनाव का ऐलान किया है। 1 जून से नामांकन शुरू होगा, जबकि 18 जून को मतदान और परिणाम आएंगे।
आयोग के समक्ष प्रस्तुत वाद में वादी जैनेन्द्र ने आरोप लगाया है कि विकास तिवारी चार बच्चे हैं, जिनमें से कम-से-कम एक की जन्मतिथि 4अप्रैल 2008 के बाद की है।
बिहार पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मल्टी पोस्ट ईवीएम मंगा ली है, जो सभी जिलों में इसी महीने पहुंच जाएंगी। राज्य चुनाव आयुक्त ने सभी जिलों के डीएम को इनकी कड़ी निगरानी एवं भंडारण के निर्देश दिए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की एक और सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। मंगल पांडेय के विधायक बनने से खाली हुई इस एमएलसी सीट पर अगले महीने मतदान होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने इस साल होने वाले बिहार पंचायत चुनाव को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलों के डीएम (जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पंचायत) को 27 अप्रैल को प्रारूप का प्रकाशन करने और फॉर्म-1 तैयार करने को कहा है। इसके बाद वोटर लिस्ट का काम शुरू हो जाएगा।
हरनौत नगर पंचायत के वार्ड-19 के वार्ड पार्षद अशोक कुमार को अधिक बच्चे होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का आदेश दिया है। साथ ही, गलत हलफनामा दाखिल करने के मामले में उनपर मुकदमा चलाने का भी आदेश दिया गया है।
बिहार में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव के लिए फॉर्म 1 प्रकाशन का इंतजार हो रहा है। फॉर्म 1 प्रकाशित होने के बाद जिला स्तर पर वोटर लिस्ट तैयार होने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बिहार की 8053 पंचायतों में पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के ढाई लाख पदों पर चुनाव होंगे।