
बिहार कांग्रेस ने 8 अक्टूबर को अंधराठाढ़ी में अर्थी जुलूस निकालने का निर्णय लिया है। यह जुलूस वोट चोरी और गलत एसआईआर के खिलाफ होगा। कांग्रेस सदस्य पवन कुमार यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी को इस जुलूस के लिए अनुमति मांगी है।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दरभंगा शिक्षक एमएलसी सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के खिलाफ कुमर राय को टिकट दे दिया है। इससे आरजेडी और कांग्रेस में तनातनी और खुलकर सामने आ गई है।

कांग्रेस ने अजय पासवान का बिहार में मीडिया और प्रचार विभाग का अध्यक्ष बनाया है। इस पद पर लंबे समय से काबिज रहे राजेश राठौड़ को हटा दिया गया है। राजेश तिरहुत शिक्षक एमएलसी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस के राजेश राठौड़ ने तिरहुत शिक्षक एमएलसी सीट पर निर्दलीय पर्चा भरा है। यहां से सीपीआई ने मौजूदा एमएलसी संजय सिंह को टिकट दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने चार सीटों पर आरजेडी कैंडिडेट के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे। विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन के अंदर फ्रेंडली फाइट देखने को मिल रही है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एनएययूआई के रह चुके हैं अध्यक्ष राजीव गांधी स्टडी सर्कल के राष्ट्रीय सचिव पद पर कर चुक हैं काम
बिहार की आठ एमएलसी सीटों पर इस बार चुनाव बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। इस चुनाव में महागठबंधन एक बार फिर बिखरा नजर आने लगा है। इस चुनाव में कांग्रेस और राजद के बीच चार सीटों पर सीधा मुकाबला होगा।
कांग्रेस ने दरभंगा शिक्षक सीट पर मदन मोहन झा को रिपीट किया है। वहीं, पटना शिक्षक, पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक और कोसी स्नातक सीट पर भी कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे हैं। इन चारों सीटों पर विधान परिषद चुनाव में फ्रेंडली फाइट देखने को मिलेगी।
होल्डिंग टैक्स तीन गुना, खाली जमीन पर भी टैक्स; अब सांस लेने पर टैक्स लगाना बाकी : प्रेम राय होल्डिंग टैक्स तीन गुना, खाली जमीन पर भी टैक्स; अब सांस ल
आरा के बड़हरा के युवा नेता डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को बिहार कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बिहार कांग्रेस ने प्रदेश के 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस पाने वाले नेताओं में अनिल सिंह, सत्येंद्र यादव, मृत्युंजय सिंह समेत अन्य शामिल हैं।