
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने INDIA गठबंधन का साथ छोड़कर NDA का दामन थाम लिया था। जदयू के कार्यवाहक अध्यक्ष संजय कुमार झा के मुताबिक नीतीश के विपक्षी गठबंधन से मोह भंग के पीछे सबसे बड़ी वजह अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी थीं।

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने इस्तीफे के बाद 'X' पर जारी संदेश में 2005 से अब तक के विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कानून का राज और सभी वर्गों का विकास उनकी प्राथमिकता रही। '7 निश्चय-3' के जरिए 2030 तक का रोडमैप पेश करते हुए उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया और…

Nitish Kumar News: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी बैठक को संबोधित किया और अपने विचार साझा किए। बैठक में कैबिनेट के समक्ष कोई आधिकारिक एजेंडा प्रस्तुत नहीं किया गया।

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुर्सी छोड़कर भाग रहे हैं। अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने किसी राजनीतिक चेहरे के बजाय 'रामजी' का नाम लेकर सबको चौंका दिया। तेज प्रताप ने नीतीश कुमार के…
Bihar BJP CM: बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने भाजपा के मुख्यमंत्री के नाम के सवाल पर कहा कि उन्हें खुद भी नाम जानने की बहुत उत्सुकता है। मैथिली ने कहा कि नया सीएम जो भी होगा, वह सबके लिए मान्य होगा।
नीतीश कुमार मंगलवार की सुबह सबसे पहले संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। हाईकोर्ट स्थित उनकी प्रतिमास्थल पर राजकीय समारोह में शिरकत करने के बाद राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कैबिनेट उनके योगदानों के लिए उनके प्रति आभार प्रकट करेगा।
नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक मंगलवार को होगी। उनके बाद भाजपा और एनडीए विधानमंडल दल की बैठक भी होनी है। राजनीतिक गहमागहमी के बीच मंगलवार और बुधवार को पटना में एनडीए के सियासी दिग्गजों का जुटान होगा।
नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले अहम आदेश निकलवाया है। राज्य के सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। नीतीश ने सात निश्चय-3 के तहत यह संकल्प लिया था, जिस पर अमल कर दिया गया है।
Bihar Government Formation: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लोकभवन पहुंचे हैं। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर भ भी नेताओं का आना-जाना लगा है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत भाजपा-जदयू के कई नेता उनसे मिले।
नीतीश कुमार आज से सांसद हो जाएंगे। दोपहर में वे राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे। वहीं, बिहार में नए मुख्यमंत्री का काउंटडाउन शुरू हो गया है। नए सीएम के नाम और नई सरकार के गठन पर चर्चा के लिए दिल्ली में बिहार भाजपा कोर टीम की अहम बैठक है, जिस पर भी सभी की निगाहें रहने वाली हैं।