
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर संजय राउत ने कहा कि बिहार के नेताओं को इससे चौंकने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत की वजह से जो भी जीतने वाले होते हैं, वह 50 सीटों के अंदर सिमट जाते हैं।

JDU Chunav Result: नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड को बिहार विधानसभा चुनाव में 85 सीट पर जीत मिली है। जेडीयू, बीजेपी के बाद दूसरी अधिक सीट जीतने वाली पार्टी बन गई है।

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के नतीजों में एनडीए को बंपर जीत मिली है। बीजेपी पहली बार राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को 89 जबकि जेडीयू को 85 सीटें मिली हैं।

Bihar Results Jansuraj Seats: जनसुराज को बिहार के 2025 विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है। प्रशांत किशोर की पार्टी का खाता भी नहीं खुला है। इससे पहले उपचुनाव में भी पीके की पार्टी जीरो पर आउट हो गई थी।

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, महिलाओं का रुझान NDA की तरफ ज्यादा है। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 45 फीसदी महिलाओं के वोट NDA के खाते में गए हैं, जबकि 40 फीसदी वोट महागठबंधन को मिले हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में Axis My India के एग्जिट पोल के नतीजों में सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री के सर्वे में तेजस्वी यादव को शीर्ष पर दिखाया गया है। उनके बाद नीतीश कुमार नंबर 2 पर हैं। तीसरे नंबर पर जो नाम है वो चौंकाने वाला है।

स्वराज्य पोस्ट के वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेलारी ने भी दावा किया है कि उनके सर्वे में महागठबंधन को बहुमत मिल सकता है। बहरहाल, अधिकांश सर्वे में ये दावा भी किया गया है कि इस बार के चुनाव में भाजपा का एक बड़ा सपना सच हो सकता है।

इस साक्षात्कार में जब लालू प्रसाद यादव से पूछा गया कि अगर मतगणना के बाद महागठबंधन सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़े से दूर रह जाता है तो क्याा वो नीतीश कुमार के साथ जाएंगे? इसके जवाब में लालू प्रसाद यादव ने कहा, 'अब हम नीतीश कुमार को स्वीकार नहीं करेंगे। हम नीतीश कुमार के संपर्क में नहीं हैं।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए के सीएम फेस पर कंफ्यूजन दूर करते हुए स्पष्ट किया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने एनडीए की बिहार में दो तिहाई बहुमत से जीत का भी दावा किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए पर हमला बोला। उन्होने कहा कि एनडीए सरकार बनने की स्थिति में भाजपा नीतीश कुमार को गायब कर देगी। सीएम नीतीश को पीएम मोदी गुमराह कर रहे हैँ।