
सम्राट कैबिनेट ने सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता अनुदान योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत बिहार के स्थानीय निवासियों को लद्दाख यात्रा के लिए प्रति यात्री अधिकतम 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

सम्राट कैबिनेट की बैठक में कुल 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। 11 सैटेलाइट टाउनशिप की जमीनों पर लगाई गई रोक के नियमों में सरकार ने रैयतों को थोड़ी राहत दी है। बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे योजना और हेली टूरिज्म योजना को भी मंजूरी मिल गई है।

Tejashwi Yadav News: राजद नेता तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए बिहार आकस्मिक निधि से 3662 करोड़ रुपये निकालने के आधार पर राज्य के दिवालिया होने की कगार पर का सवाल उठाया है।

Bihar SIPB Industry Clearance Policy: बिहार सरकार ने उद्योग लगाने की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए 30 दिनों में सभी स्वीकृतियां देना अनिवार्य कर दिया है। तय समय पर फैसला न होने पर ऑटोमैटिक 'डीम्ड क्लीयरेंस' मिलेगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 25 एजेडों पर स्वीकृति की मुहर लगी है।
सम्राट कैबिनेट ने बुधवार को 13 अहम फैसले लिए। इसके तहत भोजपुर में एक्वा पार्क बनाया जाएगा। कैमूर में डेयरी प्लांट के लिए जमीन दी जाएगी। बीपीएससी बाल विकास परियोजना के अफसरों की सीधी भर्ती करेगा। दरभंगा एम्स की जमीन को समतल करने और मिट्टी भराई पर भी अहम निर्णय लिया गया।
बिहार में अब 4 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों को भी मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। सम्राट कैबिनेट की बैठक में मिडिल क्लास परिवारों को राहत देते हुए यह अहम फैसला लिया गया।
सम्राट कैबिनेट ने बिहार के शहरी क्षेत्रों में जमीन सर्वे को मंजूरी दे दी है। इसके लिए नई नियमावली भी लाई गई है। दूसरी ओर, ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि का नया खतियान और नक्शा भी तैयार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। बिहार के 5 स्टेट हाईवे के लिए 3744 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। गयाजी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में औद्योगिक इकाइयों को पानी की सप्लाई करने के लिए एक नया डैम बनाया जाएगा।