
सीवान, हिसं। बिहार बंद के दौरान हुई झड़प में घायल युवकों ने राहुल गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की। घायलों ने पुलिस फायरिंग का पूरा घटनाक्रम बताया और एक आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित किए जाने की जानकारी दी। राहुल गांधी ने मदद का आश्वासन दिया और मामले को लोकसभा में उठाने का कहा।

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।पार्क और खेल मैदानों की बदहालीपार्क और खेल मैदानों की बदहालीपार्क और खेल मैदानों की बदहाली

बिहार बंद के दौरान सीवान में पत्थरबाजी और आंसू गैस के मामले में आइसा और माले नेताओं ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा के इशारे पर कार्रवाई कर रही है। छात्रों पर झूठे आरोप लगाकर शिकंजा कसा जा रहा है। पीड़ित परिवारों के हालचाल जानने के लिए राष्ट्रीय स्तर की टीम पहुंची।

हुसैनगंज में भाकपा माले ने रविवार को प्रतिवाद मार्च निकाला और सभा आयोजित की। जयनाथ यादव ने पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार बंद के बावजूद आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ और कई छात्र घायल हुए। चेतावनी दी गई कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन जारी रहेगा।
हसनपुरा में भाकपा माले, आइसा और आरवाईए के संयुक्त आह्वान पर विरोध मार्च निकाला गया। उमेश प्रसाद ने कहा कि 25 जुलाई को छात्रों के आंदोलन के लिए बिहार बंद के दौरान सीवान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ था, जिसमें भाजपा और आरएसएस के कुछ कार्यकर्ताओं ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
बिहार सरकार ने ने नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने का ऐलान किया तो इसपर तेजस्वी यादव ने देर रात अपनी प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार जनता के दवाब में झुक गई है। इसके साथ ही उन्होंने एक मांग भी कर दी है।
बिहार में हुई हिंसा के दौरान कई अफसरों को गंभीर चोट आई है। एक बीडीओ की तो आंख फूट गई। इस हिंसा और उपद्रव में करीब 157 अधिकारी घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक 350 लोगों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
गोविंदगंज। छपरा में बिहार बंद के दौरान पथराव में दो बीडीओ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों में रोष फैल गया है। अरेराज बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने कहा कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी, वे काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
बिहार के सीवान जिले में छात्र आंदोलन पर एके 47 से गोली बरसाने वाले पुलिसकर्मी पर ऐक्शन लिया गया है। वीडियो वायरल होन के बाद एके47 से गोली बरसाने वाले एसआईटी के जवान अभिषेक पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है।
पेपर लीक के खिलाफ हुए बिहार बंद क दौरान हिंसा और तोड़फोड़ करने वालों पर अब कानून का डंडा चला है। पुलिस ने पटना, छपरा और सीतामढ़ी समेत 5 जिलों से अब तक 350 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। कई लोगों पर केस दर्ज भी किया गया है।