
बिहार के विश्वविद्यालयों में प्राध्यापकों के लिए प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे कक्षाओं में पढ़ाना अनिवार्य होगा। लोकभवन ने सर्वोच्च अदालत के आदेशों ओर यूजीसी के प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा है कि इसे विश्वविद्यालयों में पूरी तरह लागू किया जाए।

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए अब पीएचडी डिग्री को रजिस्ट्रार से सत्यापित कराना होगा। रजिस्ट्रार के नहीं होने पर संकाय अध्यक्ष द्वारा सत्यापन किया जाएगा। पीएचडी करने वाले छात्रों को यह बताना होगा कि डिग्री रेगुलर मोड में ली गई है।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां फार्मेसी, अंग्रेजी, कृषि विज्ञान, गृह विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान समेत विभिन्न विभागों में की जाएंगी।

बीआरए बिहार विवि समेत बिहार के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को अब पूरे वर्ष के काम के आकलन के आधार पर प्रमोशन मिलेगा। लोकभवन ने इसके लिए एक स्टैच्यूट कमेटी बनाई है।
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से चयनित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। जांच में सामने आया है कि कई अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय पीएचडी पूरी नहीं की थी, फिर भी उन्हें अनुभव प्रमाणपत्र के आधार पर लाभ मिला।
गड़बड़ी सामने आने के बाद अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। इसी महीने अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच शुरू होगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिहार चुनाव: वर्ष 2000 में एक बार फिर चुनावी समीकरण ने करवट लिया। इस बार राजद ने रमा देवी को टिकट दिया। उन्होंने पहली बार मोतिहारी से चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की। उसके बाद वर्ष 2005 में भाजपा ने प्रमोद कुमार को टिकट दिया। इसमें उन्होंने जीत हासिल की।
बिहार के विवि एवं अंगीभूत कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए परिनियम को मंजूरी देने के बाद लागू कर दिया गया है। इसके मुताबिक प्रोफेसर बनने के लिए 10 शोध पत्र प्रकाशित होना अनिवार्य है।
गुजरात में कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट प्रोफेसर की कम सैलरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर समाज में शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन नहीं दिया जा सकता तो गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गाना ही बेकार है।
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 पदों पर भर्ती निकाली है। 31 जुलाई से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 है। चयनितों को पे बैंड 15600-39100 , ग्रेड पे - 6600 लेवल-1 का वेतन मिलेगा।