
Jehanabad District Seats Overall Chunav Result: जहानाबाद जिले की तीन में दो सीटें महागठबंधन और एक सीट एनडीए के खाते में गई है। 2020 के चुनाव में जहानाबाद की सभी तीन सीटें महागठबंधन ने जीती थी। NDA के हिस्से में कोई सीट नहीं आई थी। इस बार एनडीए और महागठबंधन दोनों ने पूरा जोर लगाया था।

Arwal District Seats Overall Results: अरवल जिले की अरवल और कुर्था दोनों विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई है। 2020 में महागठबंधन ने यहां दोनों सीटें जीती थीं। इस बार इन दोनों सीटों पर फिर पुराने दिग्गजों के साथ नए चेहरे भी मैदान में थे।

Rohtas District Seats Overall Chunav Result: रोहतास की 7 में से 6 सीटों पर NDA का कब्जा हुआ है। एक सीट MGB के सीपीआईएमएल के खाते में गई है। 2020 के चुनाव में रोहतास की 7 में से 7 सीटें महागठबंधन ने जीत ली थीं। NDA को शून्य से संतोष करना पड़ा था। इस बार रोहतास में नजारा बदल गया है।

Kaimur District Seats Overall Chunav Result: कैमूर की 4 सीटो में से तीन पर एनडीए और एक पर बसपा ने जीत हासिल की है। 2020 के चुनाव में कैमूर की चार सीटों में से तीन महागठबंधन और एक बसपा ने जीती थी। इस बार भी बसपा यहां अपनी सीट बचाने में कामयाब रही। महागठबंधन को इस बार कैमूर में कोई सीट नहीं मिली है।

Buxar District Seats Overall Chunav Results : बक्सर की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर एनडीए और एक सीट पर महागठबंधन ने जीत हासिल की है। 2020 के चुनाव में इस जिले की सभी सीटों पर महागठबंधन जीता था। इस बार महागठबंधन को बक्सर में तगड़ा झटका लगा है।

Bhojpur District Seats Overall Results: बिहार के भोजपुर जिले में कुल सात सीटें हैं जिनमें से पांच 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने जीत ली थीं। इस बार एनडीए ने महागठबंधन का तिलिस्म तोड़ने के लिए पूरा जोर लगाया। इसमें उसे भारी सफलता मिली। सभी 7 सीटों पर एनडीए का कब्जा हो गया है।

Patna District Seats Overall Chunav Result: पटना में बाजी पलट गई है। 2020 में पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों में से 9 सीटें जीतने वाला महागठबंधन इस बार 3 सीटों पर सिमट गया। वहीं 2020 में 5 सीटें पाने वाले NDA को इस बार 11 सीटों पर कामयाबी मिली है। मोकामा में अनंत सिंह चुनाव जीत गए हैं।

Nalanda District Seats Overall Chunav Result: सीएम नीतीश कुमार के गृहक्षेत्र नालंदा की सभी सात सीटों पर एनडीए का कब्जा हो गया है। छह पर जेडीयू एक पर बीजेपी जीती है। 2020 में एनडीए ने छह सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार सभी सीटों पर उसे कामयाबी मिली है।

Sheikhpura District Seats Overall Chunav Results: शेखपुरा जिले की शेखपुरा और बरबीघा कुल दो विधानसभा सीटों में 2020 में एनडीए 1 और महागठबंधन 1 सीट जीती थी। शेखपुरा की सीट आरजेडी और बरबीघा की सीट एनडीए के खाते में गई थी। मतों की गिनती जारी है।

Lakhisarai District Seats Overall Chunav Result: बिहार की लखीसराय सीट से लखीसराय सीट पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा जीत गए हैं। जिले की दोनों सीटों पर एनडीए का कब्जा हो गया है। सूर्यगढ़ा की सीट जेडीयू तो लखीसराय की सीट बीजेपीे के कब्जे में गई है।