
बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद महागठबंधन में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। राजद से गठबंधन घाटे का सौदा बताने वाले कांग्रेसी शकील अहमद के बयान का जवाब देते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कांग्रसे से राजद को सिर्फ नुकसान हुआ है। RJD का वोट ही कांग्रेस को मिलता है।

राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जाने और बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर तंज कसा है। राष्ट्रीय जनता दल ने कहा है कि बिहार चुनाव में जिस तरह से एनडीए की जीत हुई है उससे 2 फॉर्मूले ईजाद हुए हैं।

लोकसभा में एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे पर पूर्व मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि बिहार में इतनी बड़ी हार हुई। उसके बावजूद कांग्रेस एसआईआर पर अड़ी है, कुछ शर्म करे।

बिहार विधानसभा का चुनाव इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। वोटिंग के मामले में अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटे तो बहुमत में एनडीए अपने 2010 के नंबर से पीछे रह गया। लेकिन, पहली बार विधानसभा में एक भी निर्दलीय नहीं पहुंचा।

Tejashwi Yadav RJD: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने वाली तेजस्वी यादव की आरजेडी में भितरघातियों की सूची बनाई जा रही है। चुनाव के दौरान आरजेडी और महागठबंधन के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

बिहार सरकार के नए उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होने कहा कि बिहार को भारत का अग्रणी औद्योगिक एवं नवाचार केंद्र बनाने की दिशा में सरकार तेजी से काम करेगी। पलायन पर लगाम और रोजगार लक्ष्य है।

नीतीश कैबिनेट में सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने शंखनाद कर विभाग की कुर्सी संभाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सहकारिता की समितियों का विकास ही उनकी प्राथमिकता है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जाएगा।

Bihar Vidhayak Jaati List: बिहार विधानसभा में चुनकर आए 243 विधायकों में 37 जातियों के नेता शामिल हैं। राज्य में अति पिछड़ों की आबादी पिछड़ों से 32 फीसदी ज्यादा है, लेकिन ओबीसी एमएलए की संख्या ईबीसी से दोगुने से भी ऊपर है।

विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी ने बड़ा दावा किया है। उन्होने कहा कि अभी गृह विभाग छीना गया है। बीजेपी बहुत जल्द नीतीश कुमार से सीएम की कुर्सी भी छीन लेगी। बिहार में लोकतंत्र को भाजपा ने खत्म कर दिया है।

बेटे दीपक प्रकाश के बिना MLA, बिना MLC बने नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनने पर उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष के निशाने पर हैं। परिवारवाद के आरोप लगे रहे हैं। जिसका जवाब उपेंद्र ने ट्वीट करके दिया है। उन्होने लिखा कि मुझे नीतीश जी की पुरानी बात याद आई गई। बाएं हाथ से मक्खियां भगाते रहिए। दाहिने से खाते रहिए।