
प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर कहा है कि यह कोर्ट का काम नहीं है कि किसे कितना वोट मिला। पीके ने कहा कि जन सुराज को 15 लाख से ऊपर लोगों ने वोट दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एडीआर और बिहार इलेक्शन वॉच के विश्लेषण में सामने आया है कि राज्य के माननीयों ने तय सीमा से बहुत कम खर्च दिखाया है। जेडीयू के एक विधायक ने तो महज 80 हजार रुपये में चुनाव लड़ लिया, जबकि अधिकतम खर्च की सीमा 40 लाख रुपये थी।

बिहार चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के कमजोर प्रखंड और जिलाध्यक्षों पर गाज गिर सकती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने जिला पर्यवेक्षकों को इसकी सूची बनाने का टास्क दिया है।

राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जाने और बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर तंज कसा है। राष्ट्रीय जनता दल ने कहा है कि बिहार चुनाव में जिस तरह से एनडीए की जीत हुई है उससे 2 फॉर्मूले ईजाद हुए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा होने के बाद लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने दर्जनों बागी नेताओं पर कार्रवाई के मूड में आ गई है। पार्टी ने ऐसे नेताओं की लिस्ट बना ली है, उन पर ऐक्शन तय माना जा रहा है।
बिहार चुनाव के नतीजों पर पहली बार तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। कपिल सिब्बल के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी महागठबंधन की हार के कारण बताए। इस दौरान बीजेपी और एनडीए पर कई आरोप भी लगाए।
बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा आभार कार्यक्रम करेगी। जिसके तहत क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताएगी। तीन दिन क्षेत्रीय बैठकें होंगी। जिसमें आगे की रणनीति और चुनाव परिणामों पर चर्चा होगी। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
बिहार चुनाव में कांग्रेस को मिली हार की समीक्षा बैठक में 15 जिलाध्यक्ष के गायब रहे। जिनको अब पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिनसे गैरहाजिर रहने की वजह पूछी गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने की।
बिहार विधानसभा में सोमवार को 235 नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। जिसमें कई विधायकों को शपथ ग्रहण के दौरान प्रोटेम स्पीकर को टोकना, वहीं जदयू विधायक विभा देवी ने अटकते-अटकते शपथ पूरी की। इस दौरान विधायक मनोरमा देवी से मदद भी ली।
बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत और नीतीश की नई सरकार के गठन के बाद पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीतीश मिश्रा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होने एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।