
जन सुराज पार्टी के नेता और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर को विधानसभा की उस समिति का सदस्य बनाया गया है, जिसके अध्यक्ष जेडीयू के दबंग विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह हैं। समिति में पीके को लेकर 10 सदस्य हो गए हैं।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को भाजपा ने बधाई दी है। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि वह बांकीपुर में हार की समीक्षा करेंगे। चुनाव तैयारी में कहां कमी रह गई, इसका पता लगाया जाएगा।

बांकीपुर उपचुनाव में जीत से गदगद प्रशांत किशोर ने भाजपा को बिहार का मुख्यमंत्री बदलने की नसीहत दे दी है। पीके ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने भाजपा नेतृत्व को संदेश दिया है कि सम्राट चौधरी की जगह किसी काबिल व्यक्ति को सीएम की कुर्सी पर बैठाया जाए।

Prashant Kishor Wins Bankipur: जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के गढ़ बांकीपुर में बीजेपी को ऐसा हराया कि नीरज सिन्हा पहले से आखिरी राउंड तक एक बार भी लीड तक लेने के लिए तरस गए।
Prashant Kishor Wins Bankipur: जन सुराज पार्टी के सर्वोच्च नेता प्रशांत किशोर बांकीपुर से 19324 वोटों से जीतकर पार्टी के पहले MLA बन गए हैं। नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा की करारी हार से कमल मुरझा गया है।
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना से दो दिन पहले जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर चुनाव आयोग पहुंच गए। उन्होंने शनिवार को पटना के एसएसपी और पुलिस अधिकारियों की शिकायत आयोग से की। उन्होंने पुलिस पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।
बिहार की बांकीपुर सीट पर मतदान के एक दिन बाद भाजपा ने प्रेस वार्ता में जन सुराज और आरजेडी पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव के बीच इस उपचुनाव में साइलेंट अंडरस्टैंडिंग देखने को मिली।
पटना के जक्कनपुर थाने में जब प्रशांत किशोर और थानेदार ऋतुराज सिंह के बीच वर्दी उतारने वाली गरम बहस हुई थी, उसी समय जन सुराज पार्टी के नेता पू्र्व DG राकेश कुमार मिश्रा ने पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना की औकात पूछ ली थी।
बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव में मतदान प्रतिशत के पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। बांकीपुर के ज्यादातर मतदाता वोट करने नहीं निकले। वोट प्रतिशत महज 34.30 प्रतिशत (शाम 6 बजे तक का आंकड़ा) पर सिमट गया।
बांकीपुर उप-चुनाव के एग्जिट पोल में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को भारी बढ़त का दावा किया गया है। तीन-तीन एग्जिट पोल प्रशांत की जीत का दावा और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के गढ़ में पार्टी की हार का अनुमान लगा रहे हैं।