
कुछ राज्यों में, जैसे केरल और उत्तर प्रदेश, राज्य संचालित बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, मुंबई में लोकल ट्रेनें और बेस्ट बसें सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है, जब तक कि परिवहन यूनियनें हड़ताल में शामिल नहीं होतीं।
बता दें कि पहले यह हड़ताल 20 मई को होने वाली थी लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के चलते इसे आगे के लिए टाल दिया गया था। यह हड़ताल अब 9 जुलाई को किया जाएगा। इससे बैंकिंग समेत कई सर्विस प्रभावित होने की आशंका है।

Bharat Bandh: 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चे ने आज यानी 9 जुलाई, 2025 को भारत बंद का आह्वान किया है, जिसमें बैंकिंग, कोयला खनन, डाक, बीमा और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे।

बुधवार को बड़े स्तर पर भारत बंद की तैयारी है। अनुमान है इस बंद में बैंकिंग, इंश्योरेंस, पोस्टल सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों के 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। यह हड़ताल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने बुलाई है और इसे भारत बंद का नाम दिया है।

वामदलों की ओर से आहूत 20 मई के बंद को महागठबंधन के सभी घटक दलों ने समर्थन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग मजदूरों के साथ सड़क पर उतरेंगे। इसके पहले 18 मई को समन्वय बनाने को लेकर चर्चा करेंगे।

भारत बंद के दौरान यूपी में दलितों पर दर्ज केस वापस होंगे। प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने इसे लेकर सीएम योगी से मुलाकात की है। मंत्री को सीएम योगी ने इसे लेकर आश्वासन भी दिया है। दो अप्रैल 2018 को एससी/एसटी एक्ट को लेकर भारत बंद जनांदोलन के दौरान मुकदमे दर्ज हुए थे।