
भागलपुर जिले के नवगछिया में गुरुवार शाम एनएच 31 पर बदमाशों ने सरेआम एक युवक की हत्या कर दी। मृतक के सिर में ताबड़तोड़ 4 गोलियां दागी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भागलपुर जिले के गोबिंदपुर-मोहनपुर दियारा में पत्नी के खाना देकर पास में नहीं बैठने से पति नाराज हो गया। पति ने खुद को कनपट्टी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग हैरान हैं।

भागलपुर जिले के नाथनगर में बीवी के देवर से शादी करने से गुस्साए पति ने ससुराल में घुसकर खून-खराबा कर दिया। दामाद ने अपनी सास की चाकू से गोदकर बेहरमी से हत्या कर दी।

भागलपुर के भीखनपुर में सरकारी प्याऊ से पानी भरने के विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने उसकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। पिता की मौत के बाद दोनों बच्चे एवं पत्नी बेसुध हो गए।

भागलपुर जिले के गोपालपुर में एक ग्रामीण चिकित्सक को गुरुवार को गोलियों से भूनकर मार दिया गया। मृतक के साढ़ू ने आरोप लगाया कि रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने हत्या की है।

भागलपुर जिले के रंगरा में कॉलेज छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और लड़के से बातें करने लगी थी। उसने शादी से इनकार कर दिया। इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया।

तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर और उसके विभाग की एक छात्रा का ऑडियो वायरल है जिसमें टीचर नंबर बढ़ाने के एवज में लड़की से ‘गिफ्ट’ मांग रहा है। टीचर आगे भी नंबर बढ़ाने की बात कह रहा है।

नौगछिया के अभिनंदन हत्याकांड का खुलासा हो गया है जो सनसनीखेज है। पुलिस ने बताया है कि अभिनंदन के पिता ने ही उसकी हत्या करवा दी थी।

भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित भवानीपुर गांव में गुरुवार रात को दो युवकों में हुए झगड़े के बाद दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डबल मर्डर के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है।

पूर्णिया के क्लर्क की हत्या के मामले में भागलपुर की पीरपैंती पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शख्स की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। उसकी प्रेमिका ने अपने दूसरे आशिक के साथ मिलकर साजिश के तहत मौत के घाट उतार दिया।