
प्रेम में अड़ंगा बनी भाभी से ननद ने सोमवार रात को ऐसा बदला लिया कि लोगों की रूह कांप गई। ननद ने रात के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। सबके सोने पर देर रात भाभी पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने मासूम भतीजी की पानी में डुबोकर हत्या कर दी और अन्य भतीजियों को भी घायल कर दिया।

फतेहपुर में अवैध संबंधों ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। अपने दोस्त का भाभी से अवैध संबंध देवर को बर्दाश्त नहीं हुआ तो दोनों की चाकू से मारकर हत्या कर दी। भाभी की हत्या के दौरान बहन बचाने आई तो उस पर भी चाकू से हमला किया। उसकी हालत गंभीर है।

यूपी के बिजनौर में भाभी से रार के बाद देवर ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। दो साल की भतीजी की गर्दन काटकर हत्या कर दी और मासूम भतीजे को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया है। रिश्ते का इस तरह से खून होने से हर कोई हैरान है।

दिलीपपुर थाना क्षेत्र की चंदादेवी को उसके देवर इंद्रेश कुमार ने नशे में आकर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना मंगलवार रात की है जब देवर ने गाली-गलौज की और हमला कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मौके से फरार हो गया।

हाथरस में एक महिला का शातिराना खेल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ननद की शादी की तैयारियां देखकर भाभी ने घर से जेवरात को गायब कर दिए। पुलिस पूछताछ में सारा माजरा सामने आ गया।

यूपी के बुलंदशहर में प्रेमी के साथ अवैध संबंध में बाधा बन गए देवर को ठिकाने लगाने के लिए भाभी ने खौफनाक साजिश रची। प्रेमी और उसके दोस्त से देवर की हत्या करा दी। बहाने से देवर को बुलाने के बाद गले में रस्सी का फंदा डालकर मौत के घाट उतार दिया गया और शव सड़क पर फेंककर फरार हो गए थे।

यूपी के गोरखपुर में पारिवारिक विवाद में भाभी ने अपने बहन के साथ मिलकर ननद पर हमला कर दिया। दोनों ने ननद को दांत से काटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी मारपीट की। सिपाही की वर्दी तक फाड़ दी।

यूपी में चंदौली के चकिया में भाभी को मायके छोड़ने आए देवर ने खौफनाक कदम उठाया है। वह भाभी से वापस चलने की जिद करने लगा। भाभी ने इनकार कर दिया तो उसने वहीं पर फांसी लगाकर जान दे दी।

यूपी के शामली में एक युवक ने अपने चचेरे भाई को कई बार पत्नी के साथ पकड़ा। उसे समझाया लेकिन फिर भी नहीं मान रहा था। अंततः चचेरे भाई की हत्या की साजिश रच डाली। उसे पहले बीयर पिलाया फिर चाकू से गोंद कर हत्या कर दी।

विरोध करने पर देवर और भाभी के बीच विवाद हुआ। मगर इस बीच भाभी घर से बाहर आंगन के समीप आ गयी थी। इसी दौरान पीछे से देवर ने लोहा की दबिया लेकर अपनी भाभी के गले-चेहरे पर लगातार 10 बार वार किया।