
31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पटना के पीएमसीएच के कैदी वार्ड से बेऊर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। एक दिन पहले उन्हें अदालत ने दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

पूछताछ में बताया कि बेऊर जेल के सटे जितेंद्र के घर की ऊंची छत से गांजा जेल में फेंका जाता था। पुलिस ने इसके बाद जितेंद्र को पकड़ा। पूछताछ में जितेंद्र ने स्वीकार किया कि वह अपनी छत से जेल के अंदर कुख्यात विक्की कुमार को गांजा सप्लाई करता था।

बिहार की जेलों में बंद कैदियों द्वारा बनाए गए ‘मुक्ति’ ब्रांड के उत्पाद अब गांधी मैदान के खादी मॉल और बिहार संग्रहालय में उपलब्ध होंगे। गृह सचिव सह आईजी जेल प्रणव कुमार ने खादी मॉल में इसका शुभारंभ किया।

Chandan Mishra Murder Case: पुलिस ने उस हथियार को बरामद करने और चंदन हत्याकांड में छिपे हुए तथ्य की जानकारी लेने के लिए उससे पूछताछ करेगी। शेरू बक्सर जिले के सिमरी गांव का रहने वाला है। चंदन हत्याकांड में पुलिस चार्जशीट दायर कर चुकी है।

सुबह 5 बजे से आठ बजे तक बेऊर जेल का चप्पा-चप्पा खंगाला गया जिससे जेल के कर्मी और कैदियों के बीच खलबली मची रही। तीन घंटे बाद प्रशासन की टीम निकल गई उसके बाद सबने राहत की सांस ली।

नालंदा के हिलसा निवासी कैदी चंद्र भूषण प्रसाद (40) की बेऊर जेल में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। शराबबंदी कानून के तहत गिरफ्तारी के बाद उसे 18 अक्तूबर को जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया।

प्रशासन को आशंका थी कि चुनाव के दौरान जेल के भीतर से आपराधिक साजिश रचने या चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है। संभावित खतरे को देखत एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

पटना की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह को एक आपराधिक मामले में बरी कर दिया है। यह केस साल 2022 का है, जब बाहुबली अनंत सिंह पटना के बेऊर जेल में बंद थे।

विधायक की ओर से एक आवेदन दाखिल किया गया है,जिसमें भागलपुर जेल में न रखकर बेऊर जेल में रखने की गुहार लगायी गई है। विशेष अदालत में विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत एक मामला चल रहा है।

गोपाल खेमका मर्डर केस मे पटना पुलिस ने बेऊर जेल में छापा मारा। इस दौरान कई मोबाइल बरामद हुए। जिसके बाद जेल के 3 कक्षपाल को निलंबित कर दिया है। वहीं तीन अधिकारियों को नोटिस दिया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी