
सीएम नीतीश कुमार ने 16 जनवरी को बेतिया से समृद्धि यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने ऐलान किया कि बिहार के सरकारी डॉक्टर अब प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। नई नीति से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। सीएम ने बेतिया में 182 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन भी किया।

चोरों ने दुकान से तीन गैस सिलिंडर,तीन हजार रुपए समेत मिठाई की चोरी कर ली गई है।मामले में होटल संचालक गरीब साह ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौपा है।

बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के एक बाघ के हमले में 13 साल की लड़की की मौत हो गई। टाइगर के शिकार से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा हुआ तब उनका जीवन और घर-गृहस्थी सबकुछ बर्बाद हो जाएगा। फिर उनके जीवन भर घर बसाना संभव नही हो पाएगा। लोगों का कहना है कि उन्होंने जीवनभर की पूंजी लगा घर बनाया है और अब टूटने से सड़क पर आना पड़ेगा।

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले दो युवकों की हरियाणा के झज्जर में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों आपस में रिश्तेदार थे और रेलवे ट्रैक पर सोशल मीडिया रील बना रहे थे।

ठंड का मौसम आते ही साइबेरियाई पक्षी कई देशों से गुजरते हुए 20 हजार किलोमीटर का सफर तय कर बिहार पहुंचने लगे हैं। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) विदेशी मेहमानों से गुलजार हो उठा है।

जांच में सामने आया कि दोनों बैंक अधिकारियों ने फर्जी खाते खोलने, उन्हें संचालित करने तथा लेनदेन में साइबर धोखेबाजों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। इसके बदले दोनों ने मोटी रिश्वत भी ली। इन्होंने जालसाजों को सिस्टम द्वारा उत्पन्न चेतावनी संकेतों से बचने के तरीके भी बताये।

बेतिया के जीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों ने जीविकादीदियों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि खाने के ऑर्डर को लेकर विवाद हुआ था। जीविका दीदियों के साथ मारपीट कर उनके गहने और मंगलसूत्र तक तोड़ दिए। इसके बाद जीविका दीदीयों ने रसोई को बंद कर दी है। सभी घायलों को जीएमसीएच में ही भर्ती कराया गया है

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में 5000 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व कर्मी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। एक अन्य कर्मी को फर्जी रसीद काटने और धांधली के मामल में बर्खास्त किया गया है।

एफआईआर में पुरैनिया गांव निवासी जिशान जुल्फेकार ने बताया है कि अभियुक्तों ने दो सौ लोगों के साथ हरवे हथियार से लैस होकर उनके फार्म हाउस चिउटाहा पहुंच गए। लोगों ने चहारदीवारी तोड़ दी। मवेशियों के साथ धान- गेहूं लूट लिए और फार्म हाउस में आग लगा दी।