
इस साल के आईपीएल सीजन में आरसीबी ने 19 साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म कर दिया। लेकिन उसके अगले दिन के जश्न में मचे भगदड़ ने ऐतिहासिक कामयाबी को कसैला बना दिया। अब 84 दिन बाद उसके एक्स हैंडल पर कुछ पोस्ट किया गया है। चुप्पी तोड़ते हुए पीड़ितों और फैंस के लिए RCB केयर्स पहल का ऐलान किया गया है।

दिव्यांशी की मां अश्विनी शिवकुमार ने गहने गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। एफआईआर में कहा गया कि 4 जून की शाम को बोवरिंग अस्पताल लेकर जाते समय उसके शव पर सोने की बालियां और चेन मौजूद थीं।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़ी संख्या के लिए अनुपयुक्त और असुरक्षित करार दिया है। डी'कुन्हा आयोग की इस रिपोर्ट के बाद इस साल के अंत में होने वाले महिला विश्व कप मैचों पर संदेह के बादल छा गए हैं।

चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास चार जून को हुई भगदड़ की जांच कर रहे एक सदस्यीय आयोग ने इस घटना के लिए आयोजकों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों दोनों को जिम्मेदार ठहराया है। भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी।
बेंगलुरु भगदड़ केस में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की तरफ से हाई कोर्ट में पुलिस को पूरी तरह से इस घटना का जिम्मेदार बताया गया है। आरोप लगाया कि बेंगलुरु पुलिस ऐसी लग रही थी, मानो आरसीबी के नौकर हों।
कर्नाटक हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि वह चार जून को हुई भगदड़ की घटना पर अपनी स्थिति रिपोर्ट सार्वजनिक करे। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट से इस रिपोर्ट को गोपनीय रखने का अनुरोध किया था।
बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें एक 14 वर्षीय बच्ची भी शामिल थी। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण ने इस हादसे के लिए आरसीबी को जिम्मेदार बताया। कहा कि पुलिसकर्मी भी इंसान हैं, उनके पास अलादीन का चिराग थोड़े है...
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद किसी भी तरह का 'जानलेवा जश्न' आयोजित ना हो, इसके लिए BCCI ने कुछ सख्त गाइडलाइन्स तैयार कीं हैं। आईपीएल का खिताब जीतने के कुछ दिन तक इवेंट आयोजित नहीं होगा। आरसीबी के इवेंट में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
IPL 2025 चैंपियन बनने के बाद RCB को बेचने का प्लान सिर्फ और सिर्फ अफवाह है। ये बात खुद BSE को Diageo India कंपनी ने बताई है, जो इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मालिक है।
इस बीच RCB और इवेंट ऑर्गनाइजर ने भी इस मामले में दर्ज FIR को रद्द करने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें झूठा फंसाया गया है।