
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एक हैरतअंगेज प्लान बना रहा है। सीए भारतीय सरजमीं पर बीबीएल मैच का आयोजन करना चाहता है। पर्थ स्कोर्चर्स भारत में खेलने के लिए उपयुक्त टीम मानी जा रही है।

मिचेल मार्श की कप्तानी वाली टीम पर्थ स्कॉचर्स ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिग बैश लीग में खिताबी 'सिक्सर' इस टीम ने लगाया है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में किसी एक टीम की ये सबसे ज्यादा ट्रॉफी हैं।

बिग बैश लीग में खराब फॉर्म से जूझ रहे पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम चैलेंजर और फाइनल से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें राष्ट्रीय टीम कैंप में शामिल होने के लिए तुरंत ऑस्ट्रेलिया से वापस बुला लिया है।

स्टीव स्मिथ ने हाल ही में बीबीएल मैच के दौरान बाबर आजम को सिंगल लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज काफी नाराज नजर आया। कप्तान हेनरिक्स ने अब इस बारे में बात की है।

बिग बैश लीग के दौरान बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच खूब नोंकझोक हुई। एक ही टीम के होने के बावजूद पूरे मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच तकरार देखने को मिली। स्टीव स्मिथ ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।

स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग 2025-26 में सिडनी सिक्सर्स बनाम सिडनी थंडर के मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। सिडनी में स्मिथ ने सिर्फ 41 गेंदों में शतक जड़कर BBL के संयुक्त दूसरे सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एक ओवर में लगातार गेंदों पर 4 छक्के भी जड़े।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम को शुक्रवार को बिग बैश लीग में एक मैच के दौरान खराब बल्लेबाजी के लिए शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। स्मिथ ने उन्हें एक रन लेने से मना कर दिया। वहीं फील्डिंग में भी बाबर से गलती हुई थी।

मेलबर्न रेनेगेड्स द्वारा रिटायर्ड आउट किए जाने के बाद पूर्व विकेटकीपर ने इसे अपमानजनक बताया और कहा कि रिजवान को सम्मान के साथ घर लौटना चाहिए। उन्होंने आईपीएल में यूनिस खान के साथ हुई एक घटना का भी जिक्र किया।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के चलते बिग बैश लीग 2025-26 से बाहर हो गए हैं। उनकी टीम ब्रिसबेन हीट ने शाहीन अफरीदी के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है।

बिग बैश लीग में सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेंस के बीच खेले गए मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने दमदार शतक लगाया। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।