
Kanpur News: कानपुर के चकेरी क्षेत्र में गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक युवक की तस्वीरें वायरल हुईं। एक तस्वीर में वह कथित तौर पर कट्टा लिए दिख रहा है, जबकि दूसरी में बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर के आरोपी के साथ बैठा है। बताया जा रहा है कि युवक क्षेत्र में दबदबा बनाने के लिए ऐसी तस्वीरें साझा करता है। पुलिस तस्वीरों की जांच कर जानकारी जुटा रही है; अखबार ने उनकी पुष्टि नहीं की है।

Kanpur News: कानपुर के बर्रा-दो स्थित यूपी-78 रेस्टोरेंट में चोरी-छिपे चल रहे हुक्का बार पर बर्रा पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने संचालक आकाश तिवारी और उसके साथी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। मौके से नौ हुक्के, छह चिलम, पांच पाइप, कोयले का पैकेट और फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद हुआ। हुक्का पी रहे दस से अधिक युवक-युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Kanpur News: बर्रा पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गये आरोपित गांजे की पुड़िया बनाकर बेचते थे।

Kanpur News: बर्रा में एक युवक ने बाइक सवार से लिफ्ट लेकर उसकी जेब काटकर 23 हजार रुपये चुरा लिए। आरोपित बाइक से कूदकर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है और आरोपितों की तलाश जारी है।
बारा। लेखपाल संघ तहसील इकाई बारा के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी के निलंबन से गुरुवार को
बारा। शनिवार को बारा थाना परिसर में नायब तहसीलदार बारा विजय कुमार और इंस्पेक्टर बारा
बर्रा में गुरुवार रात एक युवक को बाइक सवार दो युवकों ने रोका और मारपीट कर उसका मोबाइल व रुपये लूट लिये। युवक अपने चाचा को देखने अस्पताल गया था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है, जबकि थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बर्रा क्षेत्र के खाड़ेपुर कॉलोनी में पिछले दो महीनों से जल संकट विकराल रूप ले चुका है। यहां लोगों को गंदा और बदबूदार पानी मिल रहा है, जिससे कई परिवार पानी खरीदने को मजबूर हैं। जल निगम की पाइपलाइन टूटने के कारण भी जलापूर्ति प्रभावित हुई है। समस्या का समाधान नहीं होने से इलाके में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
बर्रा में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान पीएनजी पाइप फटने से अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव की सूचना पर पुलिस और सीयूजीएल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत की। करीब 700 घरों में गैस की सप्लाई प्रभावित रही, जिसे बाद में ठीक किया गया।
कानपुर, संवाददाता। बर्रा में पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदे से लटक कर