
UP Panchayat Voter List: पंचायत निर्वाचन नामावली में समान रूप से प्रदर्शित 9,18,288 डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन कार्य को निर्वाचन आयोग ने गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया। अब भी बरेली जिले की सूची में 848441 डुप्लीकेट वोटर हैं।

यूपी में एक बार फिर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी पोस्ट ऑफिस के बरेली स्थित मंडलीय कार्यालय, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर समेत आठ जिलों में डाकघर पासपोर्ट सेवा कार्यालयों को मेल के जरिए दी गई है।

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने अप्रैल में जनवरी-फरवरी जैसी ठंड का अहसास करा दिया है। नजीबाबाद और बांदा में पारा 11 से 12 डिग्री तक लुढ़क गया है, जबकि बरेली में सर्वाधिक 87 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यूपी के भोजीपुरा में बातों में फंसाकर नाबालिग छात्रा को कैफे में जाकर गैंगरेप किया गया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामला खुलने पर छात्रा के ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने कैफे संचालक सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

वाराणसी और मेरठ के बाद बरेली के कोहाड़ापीर इलाके में बुलडोजर गरजा है। भारी पुलिस बल और तीन बुलडोजरों की मदद से 35 से ज्यादा अवैध दुकानों और मकानों को ध्वस्त किया गया। व्यापारियों ने भेदभावपूर्ण कार्रवाई और पुराने नक्शों का हवाला देते हुए भारी विरोध प्रदर्शन किया।

आज से नया किराया यात्रियों से लिया जाएगा। आरएम के नेतृत्व में एआरएम एवं फाइनेंस अधिकारियों ने मुख्यालय के निर्देश पर किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है, एक अप्रैल से टोल कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है।

यूपी में पंचायत चुनाव से पहले ग्राम प्रधानों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों की बाढ़ आ गई है। जिला पंचायत राज विभाग की जांच में ज्यादातर आरोप झूठे पाए गए हैं और प्रधानों को क्लीन चिट दे दी गई है।

बरेली में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। जिन लोगों ने कार्रवाई से बचने के लिए अपने भवनों पर लगाए गए लाल निशान मिटा दिए हैं, उन पर सबसे पहले बुलडोजर चलाने की तैयारी की गई है।

बरेली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले से ही बहुमत में मौजूद भाजपा को सोमवार को और मजबूती मिल गई, जब 10 नामित पार्षदों ने शपथ ग्रहण की।

बरेली में भीषण हादसा हो गया। सड़क किनारे शीरा से भरे खड़े टैंकर में एक बोलेरो और बाइक टकरा गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों समेत तीन लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।