
टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को ICC से बड़ी राहत मिली है। आईसीसी ने बांग्लादेश पर कोई जुर्माना लगाने के बजाय उन्हें भविष्य में एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी का भरोसा दिया है।

पाकिस्तान ट्राई सीरीज के नाम पर भारत के गले पड़ना चाहता था। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सीरीज की डिमांड खारिज कर दी है। हालांकि, आईसीसी बांग्लादेश पर एक मेहरबानी दिखा सकता है।

बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर नखरे दिखाए थे। हालांकि, आईसीसी बांग्लादेशी पत्रकारों के टी20 वर्ल्ड कप कवर करने के लिए फिर आवेदन प्रक्रिया पर काम कर रहा है।

क्रिकेट स्कॉटलैंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रुडी लिंडब्लेड को भरोसा है कि उनके राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करने के लिए समय पर वीजा मिल जाएगा। स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह पर विश्व कप में एंट्री मिली है।

बांग्लादेश के क्रिकेटरों को एक तो पहले ही विश्व कप 2026 में खेलने से वंचित रहने का झटका लगा है, ऊपर से उनके बोर्ड ने ही उनका एक तरह से मजाक उड़ाया है। BCB के जिस अधिकारी एम नजमुल इस्लाम के खिलाफ क्रिकेटरों ने मोर्चा खोला था अब बोर्ड ने उन्हें फाइनेंस कमिटी के चीफ के पद पर बहाल कर दिया है।

आईसीसी ने बांग्लादेश को बाहर करते हुए आगामी टी20 विश्व कप के लिए स्कॉटलैंड को शामिल किया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के इस फैसले को चुनौती नहीं देने का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया था।

विश्व क्रिकेट संघ (डब्ल्यूसीए) बांग्लादेश के सपोर्ट में आगे आया है। डब्ल्यूसीए ने कहा कि बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना दुखद है। बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है।

नए साल की शुरुआत हुए अभी 2 ही दिन बीते थे कि 3 जनवरी 2026 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने क्रिकेट की दुनिया में एक महाभारत की चिंगारी सुलगा दी। इसकी आग से बांग्लादेश झुलस गया।

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का दुख सबसे ज्यादा पाकिस्तान को है। उनके पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि 2025 में पाकिस्तान का दौरा न करने के लिए भारत की सुरक्षा चिंताओं को मान लिया, लेकिन ऐसा लगता है कि वह बांग्लादेश के मामले में वही समझ दिखाने को तैयार नहीं है।

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने शनिवार को कहा कि राजनीति को खेल से दूर रखने की कोशिश की जाती है, लेकिन यह हमेशा सफल नहीं होता। उनका सीधा सा निशाना बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर था।