
भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने जीत लिया है। बता दें कि बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर बनी।

बजाज ऑटो ने 180cc सेगमेंट में अपनी धाकड़ बाइक 'पल्सर 180' को दोबारा लॉन्च कर दिया है। इससे बजाज ने सीधे टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 को चुनौती दे दी है। अब तक इस सेगमेंट में अपाचे अकेले थी।

आजकल के दौर में हर रोज कोई न कोई नई बाइक लॉन्च हो रही है। ऐसे में कन्फ्यूजन होना लाजमी है। हम अक्सर लुक्स और फीचर्स के चक्कर में 'रिलायबिलिटी' यानी भरोसे को भूल जाते हैं।

बजाज पल्सर 180 में 178.61 cc का सिंगल-सिलेंडर DTSi, एयर-कूल्ड इंजन लगा है। यह 17 PS की पावर और 15 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। ये आंकड़े काफी हद तक 2022 मॉडल जैसे ही हैं। बजाज पल्सर 180 का कॉम्पटीशन TVS अपाचे RTR 180 से होगा।
बजाज की सेल्स की बात करें तो चेतक की फरवरी 2026 में 28,004 यूनिट बिकीं। जबकि, फरवरी 2025 में इसकी 21,240 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 6,764 यूनिट ज्यादा बिकीं।
भारतीय ग्राहकों के बीच 150cc से 200cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलों को काफी पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी 2026 की बात करें तो टीवीएस अपाचे (TVS Apache) ने बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया है।
बजाज ऑटो दुनिया की पहली ऐसी कंपनी है जिसने फैक्ट्री फिटेड CNG मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इस मोटरसाइकिल का नाम फ्रीडम 125 NG04 है। ये दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक भी है। इसका माइलेज 100Km/Kg है। हालांकि, अभी भी इसे अपनी बड़ी सेल का इंतजार है।
बजाज ऑटो की फरवरी 2026 सेल्स ब्रेकअप का डाटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 7 मॉडल बेच रही है। उसकी लिए हर बार की तरह एक बार फिर पल्सर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वहीं, चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर दूसरे नंबर पर रहा। इस ई-स्कूटर की डिमांड के सामने दूसरे सभी मॉडल पीछे छूट गए।
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने एवेंजर 220 क्रूज (Avenger 220 Cruise) के लिए इस महीने डिस्काउंट का एलान किया है। कंपनी इस महीने अपनी इस क्रूजर मोटरसाइकिल पर 11,440 रुपए की छूट दे रहे हैं। इसका मतलब है कि एक्स-शोरूम कीमत 136,691 रुपए से घटकर 125,251 रुपए हो गई है।
बजाज ऑटो ने बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में हुई मॉडल वाइज बिक्री का डेटा जारी कर दिया है। बिक्री की लिस्ट में बजाज पल्सर 125cc पहले नंबर पर रही। पल्सर 125cc को बीते महीने कुल 58,056 नए ग्राहक मिले।