
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमान कथा के लिए यूपी के बांदा पहुंचे हैं। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दूसरे धर्म के लोग सात-सात बच्चे पैदा कर रहे हैं। हिंदू समाज के लोग भी जागें।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें देशद्रोही और संविधानद्रोही करार दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग करना देश के साथ गद्दारी है। उनके इस बयान के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है।

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री आज दिल्ली से अपनी ‘सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं। वृंदावन तक जाने वाली इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत दिल्ली के छतरपुर से होगी। इस यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति और अध्यात्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार को सुलतानपुर पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई नेता और जिला प्रशासन मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की पैरवी अपने जीवन के अंतिम क्षण तक करता रहूंगा। यह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं का संकल्प है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पश्चिम बंगाल में कथा करने के लिए परमिशन नहीं मिलने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते वह पश्चिम बंगाल में कथा नहीं करेंगे।

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री से न मिलवाने पर आयोजक पर ही उनका पड़ोसी परिवार नाराज हो गया और गाली गलौच करते हुए जानलेवा हमला कर दिया है। आयोजक का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की है। मामला आगरा के नालंदा प्राइड अपार्टमेंट का है। पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

ब्रिटेन की संसद में पहली बार हनुमान चालीसा का पाठ हुआ है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस आयोजन में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की उपस्थिति में कई अधिकारी और सांसद शामिल हुए।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम आए श्रद्धालुओं के साथ एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। इस बार गढ़ा गांव में स्थित एक धर्मशाला में सो रहे कुछ लोगों के ऊपर दीवार गिर गई, जिसमें 40 वर्षीय एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आज सुबह भारी बारिश के चलते गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम के पास स्थित एक ढाबे की दीवार गिर गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातन का अर्थ है जिसका न आदि न अंत, जो सदा था, सदा है और रहेगा। हम सब हिंदू एक हैं। कहीं भाषा, क्षेत्र और जाति की लड़ाई में हमें नहीं उलझना है। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को घटने, कटने और बंटने नहीं देना है।