
लखनऊ के केजीएमयू में एक आयुष्मान कार्ड धारक मरीज के साथ इलाज में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने मरीज की गलत आंख की जांच रिपोर्ट तैयार की और मुफ्त इलाज के बजाय ₹15,000 की बाहर की दवाएं और लेंस लिख दिए। केजीएमयू प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

लखनऊ के निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। नेशनल और स्टेट एंटी फ्रॉड यूनिट की संयुक्त छापेमारी में पाया गया कि शान्या स्कैन हॉस्पिटल ने कागजों पर 592 मरीजों का दावा किया था, लेकिन मौके पर केवल 40 मरीज ही मिले।

आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों पर अब स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। गाजियाबाद जिले के करीब 30 प्राइवेट अस्पताल तय 35 मानकों को पूरा न करने के कारण पैनल से बाहर हो सकते हैं।
सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा पेंशन की मासिक राशि के रूप में 1100-1100 रुपये 1.11 करोड़ लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। कुल 1227 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। पेंशन लाभार्थियों का मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड भी बनेगा।
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने आज राजधानी की जनता को स्वास्थ्य की एक और बड़ी सौगात दी है। आज राजधानी में आज 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 17 जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन किया जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार को तीस हजारी कोर्ट परिसर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया।
नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के हवाले से बताया गया है कि बीते चार महीनों में योजना में 443 अस्पताल शामिल हुए हैं। इनमें जनवरी में 161, फरवरी में 187, मार्च में 40 और अप्रैल में 55 अस्पताल हैं।
बिहार में अगले सप्ताह आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। हर पंचायत में कैंप लगाकर 3 दिनों के भीतर 60 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्लीवालों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। दिल्ली सरकार केंद्र के 5 लाख रुपये के अतिरिक्त 5 लाख रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराएगी। दिल्ली सरकार ने 10 अप्रैल तक एक लाख लोगों को इससे जोड़ने का ऐक्शन प्लान तैयार किया है।
इस योजना के लागू होने के बाद अब दिल्ली के पात्र परिवारों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसमें पांच लाख रुपए केंद्र सरकार से और पांच लाख रुपए राज्य सरकार से मिलेंगे।
दिल्ली सरकार आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन के लिए आज केंद्र के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने वाली है। यह स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।