
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की पुलिस चार्जशीट में कई खुलासे हुए हैं। जिसके मुताबिक आरोपी मनीष यादव ने मंदिर कर्मचारी के तौर पर महज 50 दिन काम किया, लेकिन इस दौरान 16 बार चढ़ावे की रकम चोरी करने की कोशिश की और 19 बार गैंग के सदस्यों की मदद की।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच अधिकारी ने चार्जशीट एंटी करप्शन कोर्ट में दाखिल कर दी है। 74 हजार पन्नों की चार्जशीट में चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं है। आठ आरोपियों के अलावा चार्जशीट में कोई नया आरोपी नहीं बनाया गया है। कोर्ट ने चार्जशीट का संज्ञान ले लिया है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की पूजा-अर्चना की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब सुबह छह बजे होने वाली श्रृंगार आरती से पहले रामानंदीय परंपरा के आचार्यों द्वारा रचित पदों का गायन किया जा रहा है।

22 जुलाई को हुई बैठक में धार्मिक न्यास समिति का पुर्नगठन किया गया था लेकिन संतों के बीच नामों पर आम सहमति न बन पाने के कारण तीन अतिरिक्त नामों की घोषणा नहीं की गयी। अब तीन दिग्गज संतों शंकराचार्य, माध्वाचार्य और युगपुरुष को पदेन समिति में सदस्य बनाया जा सकता है।
अयोध्या के वकीलों ने एक बार फिर चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इसके पहले वकीलों ने फैसला लिया था इस मामले में आरोपियों की ओर से कोई भी अधिवक्ता मुकदमा नहीं लड़ेगा।
राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि तय किए गए निर्माण के करीब 70 कामों में से लगभग 60 काम पूरे हो चुके हैं। विभिन्न एजेंसियों द्वारा पूरे किए गए निर्माण कार्य ट्रस्ट को सौंप दिए गए हैं। परिसर में जलभराव सीवेज और ड्रेनेज व्यवस्था को मुख्य नाले से जोड़ने का काम किया जाएगा।
श्रद्धालुओं के द्वारा रामलला को समर्पित मूल्यवान धातुएं बैंक के लाकरों में रखवाई गई हैं। इन सभी कीमती वस्तुओं को अलग-अलग लाकरों में रखवाया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा बैंक लाकरों के इस्तेमाल के बदले में निर्धारित फीस भी अदा की जाती है। इन सामानों की लिस्ट को अभिलेखों में दर्ज किया गया है।
अयोध्या में श्री राम मंदिर के पहले सीईओ की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू चल रहे हैं। मंगलवार को इसका पहला दिन था। सीईओ की पोस्ट के लिए कुल आए 5200 आवेदनों में से 18 को शार्ट लिस्ट किया गया है। इनमें से सात से मंगलवार को सवाल-जवाब हुए। इंटरव्यू बुधवार को भी जारी रहेगा।
आम दर्शनार्थी रामलला के साथ -साथ बिना पास के प्रथम तल पर राम परिवार का दर्शन कर रहे हैं। परकोटे के सभी छह उप मंदिरों में भी उन्हें दर्शन से नहीं रोका जा रहा है। बाहर निकल कर वे शेषावतार मंदिर और सप्त मंडपम में भी दर्शन करने जा रहे हैं। बेरोकटोक कुबेर नवरत्न टीला पर भी जा रहे हैं।
ट्रस्ट ने एसबीआई को पत्र भेजकर अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और पूर्व अभियंता जगदीश आफले का नाम अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के रूप में शामिल करने की सिफारिश की है लेकिन SBI को जगदीश आफले के नाम पर आपत्ति है।कृष्ण मोहन ट्रस्टी हैं, लेकिन जगदीश आफले ट्रस्टी नहीं हैं। इसी कानूनी बिंदु पर मामला अटक गया है।