
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके उन्होंने इसकी पुष्टि की है। रेहान और अवीवा, दोनों एक-दूसरे को बचपन से ही जानते हैं।

रेहान की मंगेतर का नाम अवीवा बेग है, जो उनकी बचपन की दोस्त रही हैं। खास बात ये है कि अवीवा की मां का नाम नंदिता बेग है, जो प्रियंका गांधी की खास दोस्त रही हैं। यानी यह दोस्ती अब रिश्तेदारी में तब्दील हो रही है।

रेहान ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दोनों ही परिवारों को इस रिश्ते बारे में जानकारी थी और उन्होंने सहजता के साथ इसे मंजूरी दी। दिल्ली में एक बेहद निजी समारोह में सगाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।