
Prayagraj News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्तूबर को कसारी-मसारी में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पद्मलोक आवासीय योजना का भूमि पूजन करेंगे। योजना की जमीन माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई थी। मुख्यमंत्री पीपलगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 556 फ्लैटों के आवंटियों को चाबियां भी सौंपेंगे। इन फ्लैटों के लिए अप्रैल 2025 में लॉटरी से आवंटन किया गया था।

अतीक गैंग के शूटर अरमान को यूपी पुलिस साल 2023 से तलाश रही है। उमेश पाल मर्डर केस में उस पर 5 लाख का इनाम है। वो बिहार की गयाजी जेल में बंद मिला है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के बाद वो गयाजी भाग आया था और यहां एक फायरिंग के मामले में जेल चला गया।

अतीक अहमद की मौत के बाद भी उसके करीबी लगातार ऐक्टिव हैं। प्रयागराज पुलिस ने अतीक के साढ़ू इमरान और उसके पूरे परिवार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। FIR में इमरान को गैंग का लीडर और उसके दोनों और मां को गैंग का सदस्य बताया गया है। मामले की जांच एसीपी अतरसुइया को सौंपी गई है।

जहां था मफिया अतीक अहमद का कब्जा था। वहां गुुरुवार को आशीर्वाद का दीया जलेगा। आतिशबाजी के बीच उत्सव मनेगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संगम सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर एक महीने के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत के बाद विधायक पल्लवी पटेल ने हटवा गांव पहुंचकर अहजम से मुलाकात की। अतीक-अशरफ के परिवार से पल्लवी पटेल की इस मुलाकात की यूपी के सियासी गलियारों में काफी चर्चा है। मुलाकात की तस्वीरें पल्लवी पटेल ने खुद ‘एक्स’ पर साझा की हैं।
अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के काफिले में शामिल वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। टोल प्लाजा के बैरियर तोड़ने और कर्मियों को कुचलने की कोशिश के मामले में पुलिस चार गाड़ियां जब्त कर चुकी है। एफआईआर में दर्ज 28 वाहनों के नंबरों से मालिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार दुर्घटना में मौत के बाद पीछे चल रही गाड़ी के कैमरे का कथित वीडियो सामने आया है। क्रैश से पहले लेफ्ट भाग रही कार को समय रहते संभालने की कोई कोशिश निर्णायक 6 सेकंड में नहीं दिखती।
फतेहपुर में अतीक अहमद के नाम का हवाला देकर टोलकर्मियों को धमकाने का मामला सामने आया है। कानपुर से प्रयागराज जा रहे काफिले के लोगों ने दो टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए उमर को लखनऊ जेल तो अली को झांसी जेल से प्रयागराज ले जाया गया था। दोनों को पुलिस की गाड़ी से ले जाया गया लेकिन इस दौरान कई प्राइवेट गाड़ियां भी पीछे-पीछे चल रही थीं। अब इन गाड़ियों पर केस हुआ है। इनसे संबंधित आरोप सामने आए हैं।
माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान को शनिवार शाम प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पिता की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे में 5-6 हजार लोग पहुंचे। पैरोल पर अली और उमर भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। तीनों भाइयों ने जनाजे को कंधा दिया।