
चर्चा है कि इस बार पंजाब के विधानसभा चुनाव जल्दी करवाए जा सकते हैं। वैसे पंजाब में फरवरी 2027 में चुनाव होने थे लेकिन अब कहा जा रहा है कि नवंबर 2026 में ही इलेक्शन करवाए जा रहे हैं। इसके पीछे हरिद्वार कुंभ और जनगणना का वजह बताया जा रहा है।

Prashant Kishor Bankipur: बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं लड़े जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर अब बांकीपुर सीट से खुद उपचुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की खाली सीट भाजपा का गढ़ है।

विधानसभा चुनावों के रिजल्ट के बाद सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस कवायद के बीच एआईएडीएमके ने 15 विधायकों को पुडुचेरी के रिजॉर्ट में भेज दिया है।

बंगाल में बड़े राजनीतिक उलटफेर के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास और कार्यालय के बाहर भी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा दफ्तरों के कागजात को यथावत सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं।
थालापति विजय को पहले राजनीति में नहीं आना था। जब माता-पिता ने बिना उनसे बताए पार्टी बनाई और उनके नाम का इस्तेमाल किया तो विजय ने कोर्ट में जाकर दोनों के खिलाफ मुकदमा कर दिया था। अब टीवीके बनाकर विजय तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरे हैं।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 45.85% वोट मिले। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को 40.80% मत हासिल हुए। इस तरह बीजेपी को TMC की तुलना में 5% वोट ही ज्यादा मिले हैं।
विधानसभा चुनाव बाद जारी कई एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल, असम और केरल को लेकर किए गए ज्यादातर पूर्वानुमान असल नतीजों के करीब रहे। एक प्रमुख सर्वेक्षण एजेंसी की ओर से तमिलनाडु में टीवीके को लेकर किया गया आकलन तो पूरी तरह सटीक साबित हुआ।
ममता बनर्जी ने कहा, 'तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं। उन्होंने मुझे लात मारी और CCTV बंद कर दिया। हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया। मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी। मैंने गुहाई लगाई थी कि हमारे एजेंट को घुसने दें, लेकिन कोई उपलब्ध नहीं था।'
ममता बनर्जी ने कहा, 'मुझे भी अंदर जाने नहीं दिया गया। आप CRPF को देख सकते हैं। उन्होंने मुझे धक्का दिया, मारा, CRPF के ठीक सामने। उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं। मैं उम्मीदवार हूं, फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया।'
प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल और असम चुनाव परिणामों को लोकतंत्र और विकास की जीत बताया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि जनता ने विकास की राजनीति पर भरोसा जताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और भाजपा अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व की भी सराहना की।