
कांग्रेस ने सबसे अधिक 99 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 90 सीट पर चुनाव लड़ रही है। AIUDF 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि असम गण परिषद (AGP) 26 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 11 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं।

असम विधासभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल यानी आज मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होगी। असम के अलावा केरल, पुडुचेरी और चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान होगा। असम में हिमंत बिस्वा सरमा और केरल में पी विजयन की सरकार दांव पर है

मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को श्रीभूमि जिले के नीलमबाजार में एक रैली के दौरान भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को जहरीला बताया था और उनकी तुलना जहरीले सांप से की थी।

सरमा ने कहा कि कल पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं। एक दिल्ली और एक गुवाहाटी में की गई। हमने अपनी रिसर्च में पाया कि इन प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पूरा मैटीरियल पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने दिया था। बीते 10 दिनों में पाकिस्तान के चैनल ने असम के चुनाव पर ही 11 टॉक शो किए हैं।
असम की रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता। नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा। सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता है। किसी धर्म से चिल्लाने की आवाज नहीं आती है। अगर किसी ने दंगा करने का दुस्साहस किया तो उसकी संपत्ति जब्त कर गरीबों और दलितों में बांट दी जाती है।
Assam Poll: गांधी परिवार और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के परिवार का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए दो ही परिवार हैं - एक दिल्ली में और दूसरा असम में; और उनकी प्राथमिकता अपने परिवारों का हित है, लोगों का नहीं।
भाजपा को तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए कुल 126 सीटों में से 40 पर ज्यादा भरोसा है, जो असम के ऊपरी इलाकों में हैं। पार्टी को लगता है कि इस इलाके के लोगों के बीच पहचान की राजनीति ज्यादा काम कर सकती है। हालांकि कांग्रेस ने भी गठबंधन का विस्तार करके अपनी तैयारी को मजबूत किया है।
असम विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर! AIUDF से निलंबित और मनकचर के विधायक अमीनुल इस्लाम ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जानें इस अहम राजनीतिक घटनाक्रम और असम चुनाव से जुड़ी पूरी खबर।
भाजपा के 'संकल्प पत्र' में 31 वादे किए गए हैं, जिनमें बांग्लादेशी मियांओं से अतिक्रमित जमीन वापस लेने, समान नागरिक संहिता लागू करने, राज्य का विकास सुनिश्चित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के वादे किए गए हैं।
CM हिमंत ने गोगोई को चुनौती देते हुए कहा कि वे देश के बाहर अपनी प्रॉपर्टी की लिस्ट चुनाव आयोग को सौंपें। उन्होंने कहा कि गोगोई ने अपनी पत्नी की पाक से होने वाली आय की जानकारी भी नहीं दी है, और न ही पड़ोसी देश में बैंक खाते का जिक्र किया है।