
Bihar Chunav Results BJP Winning Seats : बिहार में भाजपा को 89 सीट पर जीत मिली है। पार्टी बिहार विधानसभा में नंबर - 01 स्थान पर काबिज हो गई है। बीजेपी ने जेडीयू को फिर से पीछे छोड़ दिया है।

भाजपा नेता की याचिका सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस मनोज जैन की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई। तब पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि इस मामले में 5 दशक बाद अदालत का रुख क्यों किया?
Bihar BJP Star Campaigners List: भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मोदी, शाह, नड्डा, सम्राट, जायसवाल, पवन सिंह समेत अन्य नेताओं का नाम शामिल है।

अर्जित ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे, जनता के बीच जाएंगे। मुझे अपने क्षेत्र से मतलब है। पार्टी ने टिकट से वंचित रखा है तो कोई बात नहीं है।

बीजेपी नेताओं पर प्रशांत किशोर के आरोप पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होने कहा कि अगर आरोप निराधार हैं, तो कानूनी कार्रवाई के जरिए से उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो असाधारण और चिंताजनक हैं।

भाजपा के चार नेताओं पर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के आरोपों की बौछार के बीच पार्टी के पुराने नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि वो कागज राज्यपाल, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक तो जाना चाहिए।

पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे भी अपनी कुर्सी पर बैठने के लिए मंच पर आते हैं। लेकिन जैसे ही वो कुर्सी पर बैठने के लिए झुकते हैं तब ही कुर्सी के पीछे खड़े एक शख्स ने उनकी कुर्सी खींच दी। इसके बाद अश्विनी चौबे धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत के बाइक शोरूम में चोरी की घटना सामने आई है। शोरूम में घुसे चोर 4 लाख कैश और चांदी के सिक्के लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच में जुटी है।

पटना में बिहार चुनाव को लेकर राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को मंच पर जगह नहीं मिली। इसके बाद वे कार्यक्रम से लौट गए।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हर तरफ चल रही उठापटक के बीच भाजपा के बुजुर्ग नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में देश का डिप्टी पीएम नजर आने लगा है।