Bihar MLC Elections: बिहार विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने जदयू और भाजपा के 4 विधान पार्षदों की नवंबर में खाली सीटों पर किस्तों में चुनाव हो रहे हैं। अलग-अलग चुनाव से राजद को घाटा की बातों में कितना दम है, जानते हैं।

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद भेलूपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना पर असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर तीखा हमला करते हुए पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए।

असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस द्वारा बंगाल चुनाव में एआईएमआईएम को लेकर दिए जा रहे बयानों पर कहा कि बिहार में भी ये लोग बोलते थे, लेकिन निश्चिंत रहें वहां भी इनकी बात का जनता पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का दोहरा चेहरा है।

असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और अन्य दलों ने पश्चिम बंगाल में मुसलमानों का इस्तेमाल 'वोट बैंक' की तरह किया, लेकिन समुदाय के विकास के लिए कुछ नहीं किया।
असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को लोकसभा में सरकार से सवाल किया किया कि क्या देश में दक्षिणपंथी उग्रवाद धुर वामपंथी उग्रवाद की जगह लेगा।
अख्तरूल ईमान के सरकारी आवास पर रविवार को आयोजित दावत -ए- इफ्तार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल हुए।
जदयू ने राज्यसभा के उपसभापित हरिवंश नारायण सिंह का टिकट काटा है। राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 41 विधायकों के वोट चाहिए। एनडीए के पास 202 विधायक हैं। ऐसे में उसकी चार सीट पक्की है। इसके बाद उनके पास 38 विधायक बचेंगे।
विधायक मुर्शीद आलम ने बताया कि उनके पास इस बातचीत का कॉल रिकॉड मौजूद है। पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
टीपू सुल्तान को लेकर ओवैसी द्वारा दिए गए भाषण पर भाजपा ने नाराजगी जाहिर की है। तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष राव ने ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि ओवैसी इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा।
सहरसा से विधायक एवं इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के प्रमुख आईपी गुप्ता AIMIM विधायकों के साथ शनिवार को हैदराबाद पहुंच गए। उन्हें एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बुलावा भेजा है।