
रामानंद सागर के टीवी शो रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने अब नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर के राम किरदार निभाने पर अपना रिएक्शन दिया है।

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण में रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं। अब टीवी की दुनिया के असली राम एक्टर अरुण गोविल ने उनके लुक की तारीफ कर दी है। एक्टर ने रणबीर की तारीफ में ये खास बातें कहीं।

श्रीराम के रोल में अरुण गोविल को पसंद किया गया। ऐसे में अब इन दिनों अरुण गोविल, नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में राजा दशरथ का किरदार निभाने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में अरुण, राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे।

अरुण, नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' में राजा दशरथ के रोल में नजर आने वाले हैं। अरुण के दशरथ के रोल को लेकर दीपिका ने हाल ही में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें इस रोल में देखना थोड़ा अजीब होगा।
यूपी में वृद्धा पेंशन की पात्र एक बुजुर्ग महिला को अपने जिंदा होने का सबूत देना पड़ रहा है। दरअसल, हापुड़ जिले की रहने वाली बुजुर्ग सांसद अरुण गोविल के पास पहुंची। वृद्धा ने सांसद से कहा कि रामजी मैं भूत हूं।
सांसद और रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने संसद में कहा कि मदरसों और मस्जिदों में भी सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होनी चाहिए। सांसद अरुण गोविल ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मस्जिदों में यह व्यवस्था अभी लागू नहीं है, जबकि मस्जिदें भी सार्वजनिक स्थल हैं।
प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में राम के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बना चुके गोविल ने एएनआई से बातचीत में कहा कि रामचरितमानस सिर्फ एक धार्मिक किताब नहीं है; यह एक बेहतरीन मार्गदर्शक भी है कि हमें कैसा सामाजिक आचरण अपनाना चाहिए।
नितेश तिवारी की 'रामायण' में जहां रणबीर कपूर 'राम' के किरदार में नजर आएंगे, वहीं अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में देखना दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा क्योंकि 1987 की 'रामायण' में उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया था।
अरुण गोविल ने कहा कि उन्हें इस वक्त इंडस्ट्री में ऐसा कोई एक्टर नहीं दिखता जो भगवान राम की भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए बाहर से किसी को ढूंढना पड़ेगा।
भाजपा सांसद अरुण गोविल रविवार को मेरठ जेल पहुंचे। यहां उन्होंने घर-घर रामायण अभियान के तहत कैदियों को रामायण का वितरण किया। अरुण गोविल ने जेल में बंद सौरभ हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल को भी रामायण दी।