
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में अर्शदीप सिंह फिलहाल दूसरे पायदान पर हैं। पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन का रिकॉर्ड खतरे में है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक पेसर से मजे-मजे में नंबर 8 पर बैटिंग कराने का वादा कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सूर्या के साथ काफी देर तक यूएसए के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह ने बल्लेबाजी की थी।

अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है। भारतीय ड्रेसिंग रूम में नेवान ने अर्शदीप सिंह को मेडल का विजेता घोषित किया।

न्यूजीलैंड सीरीज में अर्शदीप सिंह ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ तिरुवनंतपुरम। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन समेत सूर्यकुमार यादव ने खूब रन बनाए। वहीं सीरीज खत्म होते-होते अर्शदीप सिंह ने भी पंजा खोला। आईए जानते हैं सीरीज में सबसे ज्यादा रन और विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

रोहित शर्मा का मानना है कि हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह टी-20 विश्व कप में भारत की सफलता की कुंजी होंगे। रोहित ने कहा कि हार्दिक की भूमिका महत्वपूर्ण है, जबकि अर्शदीप नई गेंद से स्विंग कराने में माहिर हैं। उनका विकेट लेने की क्षमता भारत के लिए बहुत सकारात्मक है।

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह आगामी टी20 विश्व कप में बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अर्शदीप नई गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हैं, जबकि हार्दिक बल्ले और गेंद से बड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं।

अर्शदीप ने अपने पहले ही ओवर में 18 रन लुटा दिए, जो अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा फेंका गया संयुक्त रूप से सबसे महंगा पहला ओवर बन गया है। इससे पहले भुवनेश्वर कुमार ने 2022 में पहले ओवर में 18 रन दिए थे।

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ऐसी किसी परिस्थिति में भी सकारात्मक पक्ष ढूंढ लेते हैं जो उनके अनुकूल नहीं हो। यही वजह है कि वह हर तरह की परिस्थितियों में खेल का पूरा आनंद लेते हैं। टीम से खुद के अंदर-बाहर होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने काफी चुटीला जवाब दिया है।

अश्विन ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अर्शदीप ने जब भी मौका मिला, शानदार प्रदर्शन किया है। उनका मानना है कि मौका ना मिलने से उसका आत्मविश्वास डगमगाएगा।