
लखनऊ में अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली के पहले दिन यूपी और उत्तराखंड की 1000 बेटियों ने हिस्सा लिया। 1.6 किमी की कठिन दौड़ के दौरान चार युवतियां बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेना की फॉलोअर्स भर्ती में बड़ी सेंधमारी हुई है। फर्जी एडमिट कार्ड से युवाओं को इसमें एंट्री दिलाई गई है। आर्मी इंटेलिजेंस ने 19 को पकड़ा है। पता चला है कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के आरोपी मिलकर गैंग चला रहे हैं।

Territorial Army Vacancy : ग्रेजुएट युवा टेरिटोरियल आर्मी के लिए www.indianarmy.nic.in या jointerritorialarmy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रक्षा विभाग के जन संपर्क अधिकारी देहरादून ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थियों की असाधारण उपस्थिति को देखते हुए यूपी और बिहार के उम्मीदवारों के जिलेवार अलग भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है।

डीएम ने कहा कि स्पष्ट है कि अन्य क्षेत्र की भर्ती निरस्त होने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के यहां आने से यह स्थिति पैदा हुई। उधर, मामले में सेना का पक्ष जानने की भी कोशिश की गई पर किसी सक्षम अधिकारी से संपर्क नहीं हुआ।

Army Recruitment Rally In Bihar: बिहार में 2 दिसबंर को अररिया, बांका, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, 3 दिसबंर को दरभंगा मधुबनी, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, 4 दिसंबर को अरवल, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय में रैली होगी।

12 नवंबर से यहां प्रादेशिक सेना के विभिन्न यूनिटों में सामान्य ड्यूटी, क्लर्क, नाई सहित अन्य पदों पर भर्ती चल रही है। अब तक मध्य प्रदेश, बिहार, उड़ीसा के युवाओं की भर्ती संपन्न हो गई है।

रोडवेज बस अड्डे में पिथौरागढ़ की बस नहीं होने पर यूपी युवकों ने संचालन कक्ष में हंगामा करने के साथ ही स्टेशन के गेट पर जाम लगा दिया। प्रादशिक सेना भर्ती रैली के लिए युवा आए थे।

सैनिक कल्याण अधिकारी विरेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि गढ़वाल और कुमांऊ मंडल में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण 17 जून से शुरू हो रहा है। प्रशिक्षण का आयोजन राज्य सैनिक विश्राम गृह देहरादून में किया जाएगा।

आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली 2023 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित हो गया है। एकलव्य स्टेडियम में 4 दिसंबर से शुरू हो रही भर्ती रैली में पहले दिन अग्निवीर टेक्निकल के अभ्यर्थी दौड़ेंगे। अभ्यर्थियों को इसके