
सिंगर बादशाह के एलबम टटीरी का यूपी में भी विरोध शुरू हो गया है। एलबम टटीरी के खिलाफ बादशाह ने मोर्चा खोल दिया है। अपर्णा ने सीएम योगी पत्र लिखकर बादशाह के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी को 'रार, हुड़दंग और लफंगई' का प्रतीक बताते हुए एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की। वहीं अपर्णा यादव ने इसे कांग्रेस की घटिया मानसिकता बताया और कहा कि जल्द ही एआई भी कांग्रेस को दिखाना बंद कर देगा।

प्रतीक यादव ने अपनी भाजपा नेत्री पत्नी अपर्णा यादव से तलाक की चर्चाओं पर यू-टर्न ले लिया है। प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ऑल इज गुड और साथ ही कैप्शन में यह भी जोड़ा कि हम चैंपियनों का परिवार हैं।

पहले KGMU वीसी ऑफिस विवाद फिर पति प्रतीक यादव द्वारा तलाक को लेकर किए गए पोस्ट, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। इस बीच बसंत पंचमी पर वह हरिद्वार के वीआईपी घाट पर स्नान करने पहुंची थीं। यहां उनसे तलाक विवाद पर सवाल पूछे गए।
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अपनी पत्नी अपर्णा यादव से मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं। अपर्णा पर प्रतीक ने जो आरोप लगाए हैं, उससे साफ है कि काफी समय से वह परेशान थे।
मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक का एक और पोस्ट आया है। अधिकृत अकाउंट इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में प्रतीक ने लिखा कि मेरा मेरे मां-बाप और भाई के साथ रिश्ता तोड़वा दिया।
अपर्णा यादव के लिए आज का दिन गजब संयोग वाला हो गया है। चार साल पहले आज ही के दिन यानी 19 जनवरी को अपर्णा ने भाजपा ज्वाइन की थी। अब 19 जनवरी को ही उनके पति प्रतीक यादव ने तलाक का ऐलान किया है।
मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव और उनके पति के बीच अनबन तलाक तक पहुंच गई है। प्रतीक ने सोमवार को अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान कर दिया। प्रतीक ने अपर्णा पर कई आरोप भी लगाए हैं।
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. आरएएस कुशवाहा चीफ प्रॉक्टर ने चौक कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दोपहर अपर्णा यादव के 150-200 समर्थक कुलपति के आफिस पहुंचे। उनके कार्यालय का उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। जमकर हंगामा और नारेबाजी की। महिला डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता की।
केजीएमयू बवाल को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस के बीच खींचतान बढ़ती दिख रही है। ताजा विवाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर है, जिससे मेडिकल स्टाफ में भारी नाराजगी है।