उन्नाव में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने 11 पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को समाधान के लिए निर्देश दिए। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया, जहां अव्यवस्थाओं की पहचान की गई और बच्चों को बेबी केयर किट वितरित किए गए।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने महिलाओं की शिक्षा और जागरूकता पर जोर देते हुए सरकारी योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने महिलाओं के मामलों के त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति की महिलाओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी को 'रार, हुड़दंग और लफंगई' का प्रतीक बताते हुए एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की। वहीं अपर्णा यादव ने इसे कांग्रेस की घटिया मानसिकता बताया और कहा कि जल्द ही एआई भी कांग्रेस को दिखाना बंद कर देगा।

अयोध्या में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने एक आंगनबाड़ी में कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है। अपर्णा ने भारत की एआई में वैश्विक नेतृत्व पर गर्व व्यक्त किया और सभी से माफी मांगने की अपील की।

लखनऊ में, प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव बिष्ट से तलाक की बात करते हुए कहा कि 19 जनवरी को उनके बीच विवाद हुआ था, जिसे उन्होंने सुलझा लिया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट में जलनखोरों को जवाब देते हुए लिखा है कि नफरत से भरे लोगों की जिंदगी तकलीफों से भरी होती है।

प्रतीक यादव ने अपनी भाजपा नेत्री पत्नी अपर्णा यादव से तलाक की चर्चाओं पर यू-टर्न ले लिया है। प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ऑल इज गुड और साथ ही कैप्शन में यह भी जोड़ा कि हम चैंपियनों का परिवार हैं।

हरदोई में, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अविमुक्तेश्वरानंद की बयानबाजी को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था है और संविधान सर्वोपरि है। उन्होंने ध्यान दिलाया कि नियमों का उल्लंघन किसी को नहीं करना चाहिए और प्रशासन की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

पहले KGMU वीसी ऑफिस विवाद फिर पति प्रतीक यादव द्वारा तलाक को लेकर किए गए पोस्ट, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। इस बीच बसंत पंचमी पर वह हरिद्वार के वीआईपी घाट पर स्नान करने पहुंची थीं। यहां उनसे तलाक विवाद पर सवाल पूछे गए।

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अपनी पत्नी अपर्णा यादव से मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं। अपर्णा पर प्रतीक ने जो आरोप लगाए हैं, उससे साफ है कि काफी समय से वह परेशान थे।

मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक का एक और पोस्ट आया है। अधिकृत अकाउंट इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में प्रतीक ने लिखा कि मेरा मेरे मां-बाप और भाई के साथ रिश्ता तोड़वा दिया।