
आकाश यादव ने कहा कि उनकी बहन ने एक बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम परिवार ने उज्जयनी रखा है। तेज प्रताप यादव के बयान को एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देते हैं। उनके बयानों के लिए तेज प्रताप यादव या लालू परिवार के लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना है।

सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वो मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया है। इधर तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव और बेटी दोनों से ही पल्ला झाड़ लिया है।

राजद अध्यक्ष लालू यादव द्वारा परिवार और पार्टी से निकाले गए बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल को ब्लैकबोर्ड चुनाव चिह्न मिला है। सिंबल की जानकारी देने के लिए तेज प्रताप ने जो पोस्टर बनवाया, उसमें लालू का फोटो नहीं है।

पांच ‘जयचंद’ परिवारों के षडयंत्र का खुलासा करने की बात कहने वाले तेज प्रताप यादव का मन बदल गया है। मीडिया ने जब उनसे खुलासे को लेकर सवाल किया, तो उन्होने कहा कि इन सब बातों को छोड़िए, हम टिप्पणी करना नहीं चाहते हैं।
तेज प्रताप यादव के उस खुलासे के इंतजार में तारीख बदल गई। जिसमें तेज प्रताप ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि उनके राजनीतिक जीवन को षडयंत्र रच कर खत्म करने की कोशिश करने वाले पांच जयचंदों के परिवार के लोगों को बेनकाब करेंगे। लेकिन उन्होने न सोशल मीडिया और न मीडिया के सामने कोई खुलासा किया।
राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज (शुक्रवार) को पांच ‘जयचंद’ परिवारों के नाम बताने वाले हैं। पार्टी और परिवार से निष्कासित तेज ने आरोप लगाया है कि इन पांच परिवारों ने उनका राजनीतिक करियर खत्म करने की साजिश रची।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने अनुष्का के भाई आकाश यादव को जयचंद बताया है। अनुष्का के साथ रिलेशन वाली फोटो वायरल होने के बाद तेज प्रताप को लालू ने आरजेडी और परिवार से बेदखल कर दिया था।
तेज प्रताप यादव ने बताया कि जब पिता ने उन्हें बाहर करने का इतना बड़ा फैसला लिया था तब उनकी अपने पिता से बात हुई थी लेकिन वो घर-द्वार को लेकर बातचीत हुई थी। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि अब लालू प्रसाद यादव से उनकी बातचीत नहीं होती है।
तेज प्रताप और अनुष्का यादव के जिस फोटो और पोस्ट से विवाद खड़ा हुआ था। उसका सच तेज प्रताप ने कबूल कर लिया है। टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होने बताया कि अनुष्का के साथ फोटो और पोस्ट उन्होने अपनी ही आईडी से पब्लिश की थी। और फिर डिलीट भी किया था। हालांकि पहले तेज प्रताप आईडी हैक की बात कह रहे थे।
रिलेशनशिप विवाद में घिरे तेज प्रताप सोमवार को अनुष्का यादव के घर मिलने पहुंचे। उन्होने कहा कि मेरा पारिवारिक संंबंध है। मुझे आने से कौन रोकेगा। इसी विवाद के चलते तेज प्रताप को लालू ने पार्टी और परिवार से निकाला है।