
NTA ने 22 से 30 जून तक 87 विषयों में UGC-NET जून 2026 परीक्षा आयोजित की थी। तीनों विषयों को छोड़कर 84 विषयों का नेट रिजल्ट 29 अगस्त को जारी किया गया था।

RRB की ओर से जारी आंसर की प्रोविजनल है। उम्मीदवार इसके खिलाफ 15 सितंबर 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित क्षेत्रीय RRB पोर्टल पर उपलब्ध ऑब्जेक्शन विंडो का इस्तेमाल करना होगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को 15 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा। परीक्षा में 52.39 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से करीब 55 प्रतिशत ने परीक्षा दी। प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित है।

जयपुर के सीतापुरा इलाके के दो परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल होने के कारण 30 अगस्त को परीक्षा रोकनी पड़ी थी। इसके बाद प्रभावित 2445 अभ्यर्थियों के लिए NBEMS ने दोबारा परीक्षा आयोजित की। जयपुर में नीट पीजी 2026 की री-एग्जाम 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने 31 अगस्त को आयोजित होने वाली एलएलबी, एलएलएम और एमएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी बुधवार को जारी करने की सूचना दी है। अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक और जन्मतिथि से उत्तर कुंजी देख सकेंगे और यदि कोई आपत्ति हो तो चार सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे।
लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा
मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि ने 20-21 अगस्त को हुई एलएलएम, एमएड, एमपीएड-बीपीएड पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी हैं। छात्र 25 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। एमएड-एलएलएम की काउंसिलिंग और बीपीड-एमपीड के लिए फिटनेस टेस्ट सितंबर में शुरू होंगे।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने 20-21 अगस्त को मेरठ में हुई एलएलएम, एमएड, एमपीएड-बीपीड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है। छात्र 25 अगस्त की रात 12 बजे तक ccsuomr2026@gmail.com पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। परीक्षा का परिणाम अगस्त के अंत तक जारी होने की संभावना है।
अल्मोड़ा। एसएसजे विवि ने राज्य संयुक्त बीएड एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी की। तकनीकी कारणों से कई सेटों के उत्तर गलत पाए गए। पहले की गलती सुधारते हुए नए उत्तर को वेबसाइट पर भी डाला गया है। छात्र ईमेल के जरिए 20 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने बीएससी नर्सिंग (बेसिक) और बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की। परीक्षा 16 अगस्त को हुई थी, और अभ्यर्थी अपनी उत्तर कुंजी परिषद की वेबसाइट पर देख सकते हैं। सभी चार सेटों के प्रश्नपत्रों के उत्तर कुंजी उपलब्ध हैं।