
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि एसपी उपासना ने एएसआई संदीप को निलंबित करने का आदेश देने में बहाने बनाए। संदीप पर आरोप है कि उसने जमीन बेचने के फ्रॉड केस में जांच में रुकावट डाली। विज ने कहा कि एसपी को आदेश लागू करने का अधिकार था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

हरियाणा के मंत्री अनिल विज और कैथल के एसपी उपासना के बीच एएसआई संदीप को निलंबित करने को लेकर बहस हुई। विज ने रिश्वत की शिकायत पर कार्रवाई का आदेश दिया, लेकिन एसपी ने कहा कि वह दूसरे जिले के एएसआई पर कार्रवाई नहीं कर सकती। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

विज ने कहा कि भ्रष्टाचार पर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।दोषी चाहे जिस पद पर हो, कार्रवाई से नहीं बच सकेगा। उन्होंने कहा कि जांच का मसकद यह भी है कि यह पता चल सके कि यह खेल कब से, कैसे और किन की मिलीभगत से चल रहा था।

हरियाणा के मंत्री अनिल विज रविवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। एक काली कार उनके काफिले में घुस गई और उनकी कार से टकरा गई। पुलिस की जांच में पता चला कि चालक, जो हरियाणा पुलिस के एसटीएफ में उप-निरीक्षक है, शराब के नशे में था।
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अवैध तरीके से विदेश भेजने के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अंबाला कैंट के दो युवकों ने शिकायत की थी कि एजेंटों ने उन्हें वर्क परमिट पर रूस भेजने का वादा किया, लेकिन वहां पहुंचने पर धोखा दिया और उन्हें गिरफ्तार कर भारत भेज दिया।
सात बार के विधायक अनिल विज ने 12 सितंबर को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह दावा करके राजनीतिक हलचल पैदा कर दी थी कि कुछ लोग वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से उनके गृह निर्वाचन क्षेत्र अंबाला छावनी में भाजपा की 'समानांतर' इकाई चला रहे हैं।
हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपमानजनक...
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने एनसीईआरटी द्वारा कक्षा 3 से 12 के छात्रों के लिए ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष मॉड्यूल शुरू करने के फैसले का स्वागत किया। विज ने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को भारत की...
भगवंत मान के एक देश-एक पति वाले बयान को लेकर सियासी हलकों में बवाल मच गया है। एक तरफ भाजपा ने इस्तीफा मांगा है, दूसरी ओर अनिल विज ने तीखा तंज कसा है।
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी भारत-पाकिस्तान के बीच लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पड़ोदी देश पाकिस्तान नहीं बल्कि नापाकिस्तान है। सीजफायर ही हुआ है, लड़ाई खत्म नहीं हुई है। सेनाएं सीमा पर खड़ी हैं।