
यूपी विधानसभा में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि इजराइल के बाद अब जापान, जर्मनी और क्रोएशिया में भी यूपी के युवाओं को रोजगार के लिए भेजा जाएगा। बेरोजगारी के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस ने सरकार को घेरा और आउटसोर्सिंग कॉरपोरेशन के कामकाज पर सवाल उठाते हुए सदन से वॉकआउट किया।

उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए योगी सरकार एक और सौगात लेकर आ रही है, जिसका खुलासा खुद सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने विधानसभा में किया है। विपक्ष के तीखे सवालों के बीच सरकार ने रोजगार और आरक्षण के जो चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं।

वाराणसी में महाराजा सुहेलदेव की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंच से ही कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में ही मंत्री ओपी राजभर को चोर कह दिया। इसके बाद सुभासपा के एक नेता ने एफआईआर या मांफी मांगने की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के 23 महीने बाद जेल से बाहर आते ही बयानबाजी और वार-पलटवार का दौर शुूरू हो गया है। सपा ने आजम को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा तो कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है।

योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया सुमन के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं। सुमन पर एक योजना के तहत दबाव डालकर प्रायोजित तरीके से जबरदस्ती बयान दिलाया।

यूपी सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि 'आउटसोर्सिंग ऑफ मैन पावर' के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गयी है।