
एमपी-एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी ने मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह की दुलारचंद हत्याकांड में नियमित जमानत अर्जी खारिज कर दी। दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह गिरफ्तार हैं और बेऊर जेल में बंद हैं। अदालत ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद इसे खारिज किया।
Anant Singh Mokama: मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका कोर्ट से खारिज हो गई है। अनंत सिंह फिलहाल जेल में ही रहेंगे।

दुलारचंद हत्याकांड में बेऊर जेल में बंद मोकाम से जीत दर्ज करने वाले जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह क्या नीतीश कुमार शपथ वाले दिन बाहर आ पाएंगे। दरअसल अनंत की जमानत याचिका पर कल पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई है। उन्होने आरजेडी की वीणा देवी को हराया है।

बिहार चुनाव में बाहुबली और उनके परिजनों ने भी चुनाव दांव खेला। मोकामा से अनंत सिंह, रघुनाथपुर से ओसामा शहाब की जीत हुई। वहीं दानापुर से रीतलाल और लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला की हार हुई।

Magadh Election Results: मगध क्षेत्र में कुल आठ जिले और 49 सीटें हैं। मगध इलाके में एनडीए बड़ी जीत दर्ज की है। मगध की 49 सीटों में से 42 पर एनडीए और सात पर महागठबंधन ने जीत दर्ज की है।

Mokama Chunav Result: पटना जिले की मोकामा असेंबली सीट पर जेडीयू के अनंत सिंह का जलवा कायम है। सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को 28 हजार से ज्यादा वोटों से पछाड़ते हुए उन्होंने लगातार छठी बार जीत दर्ज कर ली है।

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी एवं बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास पर चुनाव परिणाम आने से पहले ही जश्न के विशेष इंतजाम कर दिए गए हैं। समर्थकों को खिलाने के लिए 2 लाख रसगुल्ले तैयार किए गए हैं।

मिठाई कारोबारी प्रदीप चौरसिया बताते हैं कि चुनावी नतीजे निकलने के बाद मोहल्लों के स्थानीय नेताओं द्वारा भी दस- बीस किलो मिठाई खरीदा जाता है। इनके लिए पहले से बुकिंग नहीं कराया जाता है।

बिहार की हॉट सीट मोकामा से अनंत सिंह को चुनाव में झटका लगता है। उनकी हार का अनुमान है। वहीं मनेर से भाई वीरेंद्र एक बार फिर से जीत सकते हैं। न्यूज पिंच के सर्वे में टाइट फाइट का अनुमान है। ऐसे में नतीजों से पहले लोगों की बेसब्री बढ़ गई है।

मोकामा में 342, बाढ़ में 349, फतुहा में 350 और बख्तियारपुर में 351 बूथ बनाए गए थे। इन सभी क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 24 राउंड में होगी। 25वें राउंड की गिनती के साथ ही विजेता उम्मीदवार के नाम की घेाषणा कर दी जाएगी।