
प्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के एक निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। राज्य सरकार ने पूर्व सांसद आनंद मोहन को समय से पहले रिहा करने का निर्देश दिया था।

Anand Mohan Family: बिहार के चर्चित नेता आनंद मोहन के छोटे बेटे अंशुमन मोहन के छह महीने पुराने भाषण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बड़े भाई चेतन आनंद पर शिवहर छोड़कर नबीनगर लड़ने के लिए हमले बोल रहे हैं।

बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह फिर से नई पार्टी बना सकते हैं। जेडीयू में थैली की राजनीति होने का आरोप लगाने के बाद से वह लगातार पार्टी के वरीय नेताओं के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

थैली लेकर मंत्री बनाने का आनंद मोहन का आरोप ठंडा नहीं हुआ था कि JDU से RJD में गए प्रभात किरण ने ब्रीफकेस बम फोड़ दिया। टीम निशांत में शामिल हो चुकीं विधायक कोमल सिंह ने जवाब में खुला ब्रीफकेस दिखाकर आरोपों की हवा निकाल दी है।
Anand Mohan News: आनंद मोहन का एक वीडियो बयान वायरल है, जिसमें वो कहते दिखे कि- स्वास्थ्य मंत्रालय इसलिए दिया गया कि बाप-बेटे को डॉक्टर की जरूरत है। वीडियो कट-पेस्ट का कमाल था। शुरुआती हिस्सा कटने से मतलब ही बदल गया था।
Anand Mohan News: चेतन आनंद के मंत्री नहीं बनने के बाद जेडीयू में पैसे का खेल खोज रहे आनंद मोहन के खिलाफ अब भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। सवर्ण आयोग के सदस्य राज कुमार ने आनंद से 2000 में टिकट खरीदने का आरोप लगाया है।
बेटे चेतन आनंद को नई सम्राट चौधरी कैबिनेट में मंत्री नहीं बनाए जाने के सवाल पर आनंद मोहन ने कहा कि जो सरकार बचाएगा, वहीं सरकार चलाएगा भी। चेतन आनंद ने नीतीश सरकार को बचाया था। उन्होंने आगे कहा कि जो थैली पहुंचाया वह मंत्री बन गया।
आनंद मोहन ने कहा कि आज बिहार में जो बोर्ड लग रहा है उसमें उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव का नाम क्यों नहीं है? आखिर 85 लोगों के साथ समर्थन में हैं। मैं बीजेपी को दोष नहीं दूंगा। हर पार्टी एकाधिकार चाहती है। ये लोग क्यों नहीं आवाज उठाते हैं कि नीतीश कुमार को क्यों पोस्टर से बाहर कर दिया?
जेडीयू के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि भाजपा में नए सीएम के नाम की पर्ची निकलती है, इंतजार कीजिए किसका नाम आता है। उन्होंने एक बार फिर यह भी कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद भाजपा को बड़ा नुकसान होगा।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चा चल रही है। इस बीच जेडीयू नेता एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने निशांत के अलावा भाजपा से भी एक नेता का नाम सीएम के विकल्प के तौर पर बताया है।