
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदि शंकराचार्य की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य ने सनातन धर्म का ध्वज ऊंचा रखा और ज्ञान के केंद्र स्थापित किए। शाह ने उनकी ग्रंथावली के गुजराती संस्करण का विमोचन किया और विश्वास जताया कि युवा इसे पढ़कर लाभान्वित होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को अहमदाबाद में गुजरात हाउसिंग बोर्ड की आवासीय योजना से संबंधित पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखी। उन्होंने नारनपुरा में 'सूर्य अपार्टमेंट भाग-दो' योजना की आधारशिला रखी और लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मकर संक्रांति के अवसर पर अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके में पतंगबाजी का आनंद लिया। उन्होंने सुबह भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा की और एक गाय को चारा खिलाया। बाद में, शाह ने स्थानीय विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अर्जुन ग्रीन अपार्टमेंट की छत पर पतंग उड़ाई।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी दावा किया कि लक्ष्मण इससे पहले भी इस तरह के बयान दे चुके हैं और उनके खिलाफ मानहानि के कई मामले पहले से अदालतों में लंबित हैं। भाजपा ने पुलिस से मांग की है कि लक्ष्मण के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।

भाजपा सूत्र तो इससे उत्साहित दिख रहे हैं। उनका मानना है कि लंबे चलने वाले चुनाव में ममता बनर्जी के पास एडवांटेज रहता है। वह कभी बांग्ला कार्ड चलती हैं तो कभी कोई और मुद्दा ले आती हैं। लंबे चुनाव में उनके पास अपने खिलाफ बनी ऐंटी इनकम्बैंसी की काट के लिए मौका होता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में 267 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की संस्कृति और आस्था को मिटाना आसान नहीं है। शाह ने कहा कि 1000 साल बाद भी सोमनाथ मंदिर गर्व से खड़ा है और इसकी भव्यता का निर्माण जारी है।

केरल में भाजपा का नारा जो कभी नहीं बदला, वह अब बदलेगा------------------- शाह ने संभाली कमान, कहा कई राज्यों में इसी तरह सत्ता में पहुंचे-कमजोर पड़ रहे वामपंथी दलों ने बढ़ाई भाजपा की उम्मीदें...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज केंद्र सरकार के ऐक्शन की वजह से केरल में शांति है लेकिन एक बड़ा खतरा मंडरा रहा हैे। उन्होंने कहा कि जमात ए इस्लामी जैसे संगठन और एसडीपीआई जैसे राजनीतिक दल केरल के लिए खतरा हैं।

सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केरल के दो मंत्री भी संदेह के घेरे में हैं। राज्य सरकार निष्पक्ष जांच नहीं करा सकती। इस जांच को किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंप दिया जाना चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि केरल को पूर्ण रूप से विकसित बनाना, राष्ट्र-विरोधी ताकतों से बचाना और सदियों से चली आ रही आस्था की शक्ति की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि केवल PM मोदी के नेतृत्व वाला NDA ये लक्ष्य हासिल कर सकता है।