
दरौंदा के बगौरा गांव के अंबेडकर नगर में रविवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवाओं ने संत रविदास को महान विचारक बताया और 'संत रविदास अमर रहे' के नारे लगाए।

कदौरा के आंबेडकर नगर में 25 वर्षीय युवक प्रद्युम्न सिंह ने पिता की डांट से आहत होकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रद्युम्न की शादी एक साल पहले हुई थी, और पत्नी मायके गई हुई थी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बरही में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने आंबेडकर नगर बाराटांड़ में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा परिसर की सफाई की। त्रिवेणी साव ने बताया कि बाबासाहेब ने समाज में न्याय और समानता के लिए महान संविधान बनाया। इस अभियान में विहिप के कई सदस्य भी शामिल हुए।

अंडबेकरनगर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में गोरखपुर के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। कार ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई।

अम्बेडकरनगर के स्थायी लोक अदालत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेशकार, आशुलिपित और चपरासी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन पत्र 12 फरवरी तक कार्यालय में जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए 05271246847 पर संपर्क करें।

दरौंदा के अम्बेडकर नगर बगौरा में रविदास जयंती की तैयारी के लिए बैठक हुई। बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें मिथुन राम अध्यक्ष और शुभम कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। जयंती 1 फरवरी को मनाई जाएगी और 3 फरवरी को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। लाउडस्पीकर का उपयोग न्यूनतम रखा जाएगा।

यूपी के अंबेडकरनगर जिले में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर ग्राम प्रधान समेत तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यूपी में अबंडेकरनगर की नगर पालिका को लोहिया नगर के नाम से जाना जाएगा। नगर के प्रमुख चौराहों का नाम अब पंडित अटल बिहारी वाजपेई व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर होगा।

यूपी के अंबेडकरनगर जिले में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। शिक्षिका का शव खून से लथपथ किचन में पाया गया। पुलिस ने शक के आधार पर पति भाजपा नेता हिरासत में ले लिया है।

इटवा के नगर पंचायत बिस्कोहर के आंबेडकर नगर वार्ड में नाली का रास्ता बंद होने से जल निकासी ठप हो गई थी। इससे गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया था, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्त ने समस्या का समाधान किया और नाली का रास्ता खुलवाया, जिससे लोगों को राहत मिली।