
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा तैयारियों को तेज कर दिया है। महिला और पुरुष एसओजी टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। यात्रा के प्रमुख मार्गों और स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी।

प्रयागराज से इस बार बाबा बर्फानी (अमरनाथ यात्रा) के लिए जाने वालों का नया रिकॉर्ड स्थापित होने जा रहा है। दो हजार भक्तों को परमिट मिल चुका है। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है और आवेदन प्रक्रिया 31 मई तक चलती रही। पिछले वर्षों की तुलना में यह संख्या सबसे अधिक है।

बाबा अमरनाथ बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। बरेली मंडल से 25 हजार श्रद्धालु जाने की तैयारी में हैं। हेलीकॉप्टर सेवा बंद होने से यात्रियों को नई प्लानिंग करनी पड़ रही है। वे वंदे भारत ट्रेन का विकल्प चुन रहे हैं।

जम्मू में वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बैठक की। भगवती नगर आधार शिविर का दौरा कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई। यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, जिसमें तीर्थयात्रियों के लिए सभी सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। रियासी और उधमपुर जिलों में निगरानी बढ़ाई गई है। सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं। यात्रियों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।
गुरुग्राम से लगभग 15 हजार श्रद्धालु इस वर्ष बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे। यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और स्वास्थ्य जांच पहले से शुरू हो चुकी है। यात्रा के लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र और बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अनिवार्य किया गया है।
अगस्त 2025 में आई बाढ़ के कारण रावी नदी पर क्षतिग्रस्त हुए रेलवे पुल की मरम्मत का काम रिकॉर्ड 8 महीनों में पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही पिछले 9 महीनों से सुरक्षा कारणों से रद्द चल रही जम्मू और माता वैष्णो देवी कटरा रूट की 20 प्रमुख ट्रेनों के दोबारा संचालन का रास्ता साफ हो गया है।
हरिद्वार,संवाददाता। अमरनाथ यात्रा में जाने वाले यात्रियों के लिए जिला अस्पताल से जारी होने वाले फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए यात्रियों को अब कोई शुल्क नह
दंडवत प्रणाम करते हुए लगभग 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दरबार तक पहुंचने का है लक्ष्य
बंजारिया प्रखंड से 30 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्हें 29 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन का मौका मिला है। श्रद्धालु यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं और स्वास्थ्य जांच कराकर मेडिकल सर्टिफिकेट ले चुके हैं। यात्रा को लेकर प्रखंड में उत्साह का माहौल है।