
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने अपने समधी अशोक सिद्धार्थ से दिल्ली, केरल, गुजरात और कर्नाटक राज्य का प्रभार छीन लिया है। इसके पहले मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर साफ किया था कि पार्टी के सभी बड़े निर्णय वह खुद लेती हैं।

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को लेकर फैल रही अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि यूपी समेत देशभर में उम्मीदवारों का अंतिम चयन वही करती हैं। आकाश आनंद केवल संगठन और चुनावी जनसभाओं की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भ्रामक प्रचार से सतर्क रहने की अपील की।

Mayawati nephew Akash Anand news: बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद फिर मैदान में लौट रहे हैं। आकाश आनंद हाथरस से चुनावी अभियान छेड़ेंगे। इसके साथ ही कैंडिडेट का भी ऐलान करेंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को गौतमबुद्ध नगर से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके बाद बसपा की तैयारी है। बसपा का मुकाबला अखिलेश के PDA फॉर्मूले और चंद्रशेखर आजाद की बढ़ती सक्रियता से है।
मायावती के परिवार में खुशखबरी है। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के भतीजे आकाश आनंद के घर बेटी के रूप में नई सदस्य का जन्म हुआ है। मायावती ने खुद सोशल मीडिया पर इस खुशी की जानकारी साझा की है।
बिहार विधानसभा चुनाव में एक सीट जीतने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी को झटका लगा है। बसपा के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को संगठित होने की आवश्यकता पर जोर दिया। पटना में एक समीक्षा बैठक में उन्होंने संविधान को कमजोर…
बसपा को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीते अपने एकमात्र विधायक के टूटने का खतरा मंडरा रहा है। पिछली बार बसपा के अकेले विधायक रहे मोहम्मद जमा खान जेडीयू में चले गए थे और नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री बनाया था।
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने बसपा के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी बिहार में पार्टी के लिए जमीन तैयार नहीं कर पाए। बसपा की झोली में सिर्फ रामगढ़ सीट आई है।
मायावती ने बुधवार को लखनऊ में मुस्लिम समाज भाईचारा संगठन की मंडल स्तरीय बैठक बुलाई जिसमें उन्होंने सभी 18 मंडलों में दो-दो सदस्यों की मुस्लिम भाईचारा कमेटी बनाने का ऐलान किया। कमेटी के ये सदस्य अपने-अपने मंडल के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मुस्लिम समाज को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।