
भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के मुकदमे को मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज किया। मंत्रालय ने कहा कि भारत में न्यायिक दस्तावेजों की तामील का अनुरोध भारतीय कानून और न्याय मंत्रालय के जरिए ही भेजा जा सकता है। उसने यूएससीआईआरएफ को पक्षपाती बताया, अमेरिकी मध्यावधि चुनाव को आंतरिक मामला कहा और ढाका को दिल्ली बताने वाले वीडियो पर नाराजगी जताई।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के जन सुरक्षा मंत्री जनरल लुओंग टैम क्वांग के साथ उच्चस्तरीय वार्ता की। दोनों पक्षों ने सुरक्षा सहयोग की समीक्षा की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जताई। डोभाल ने वियतनाम के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री से भी मुलाकात कर रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की।

जमील ने आरोप लगाया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दोहरे उपयोग वाली ब्रह्मोस मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जिसका मतलब है कि ये मिसाइलें परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के वॉरहेड ले जा सकती हैं।

Haridwar News: ..राम चौक पर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जताया आक्रोशअजीत डोभाल के अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शनअजीत डोभाल के अपमान के विरोध में भाजपा का
Almora News: अल्मोड़ा में भाजपाइयों का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन ‘डोभाल के अपमान को नहीं जा सकता बर्दाश्त’ ‘डोभाल के अपमान को नहीं जा सकता बर्दाश्त’
Vikasnagar News: राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सेलाकुई में रैली निकाली। भाजपा कैंप कार्यालय से शुरू हुई रैली सत्येंद्र चौक तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और जिला प्रभारी नेहा जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सभी दलों को जिम्मेदारी और मर्यादा से बात करनी चाहिए।
Rishikesh News: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने टिप्पणी को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि इससे देश के सुरक्षा तंत्र का मनोबल प्रभावित होता है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Haldwani News: हल्द्वानी में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। प्रदेश सह-संयोजक सेवानिवृत्त कर्नल जगत सिंह जंतवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर मतभेद संभव हैं, लेकिन बातचीत में मर्यादा, तथ्य और जिम्मेदारी जरूरी है। पूर्व सैनिकों ने कांग्रेस नेतृत्व और उत्तराखंड कांग्रेस से टिप्पणी पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की।
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनएसए अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। सिल्थाम तिराहे पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला जलाया। वक्ताओं ने टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के महत्वपूर्ण पद की गरिमा को ठेस पहुंची है और उत्तराखंडवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
भारत और रूस ने नई दिल्ली में पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर विशेष तंत्र के तहत बातचीत का सातवां दौर आयोजित किया। दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी और आपसी सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। चर्चा में साझा हितों के मुद्दे शामिल रहे। रूसी सुरक्षा परिषद के उप सचिव अलेक्जेंडर वेनेडिक्टोव ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की।