
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से सरफराज खान को फिर से टीम इंडिया में चांस देने की गुजारिश की है। 28 वर्षीय बल्लेबाज सरफराज नवंबर 2024 से भारत के लिए नहीं खेले हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने रोहित शर्मा को वनडे कैप्टेंसी से हटाए जाने के लिए बंदूक मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कंधे पर रखकर चलाई थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन नहीं हुआ था, तब तक इस तरह की चर्चा थी कि ईशान किशन को ऋषभ पंत की जगह बैकअप विकेटकीपर के तौर पर वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है।

अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी ने उनको नजरअंदाज कर दिया। ऐसे में शमी के पर्सनल कोच ने सिलेक्शन कमिटी पर सवाल खड़े किए हैं। शमी को लेकर बंगाल के कोच ने भी सिलेक्टर्स पर निशाना साधा है।

यशस्वी जायसवाल आपको टेस्ट टीम में रेगुलर दिख रहे हैं। वनडे सीरीज भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले थे, जबकि टी20 टीम से वे दूर हैं। ऐसा लगता है कि सिस्टम ने उन पर वन फॉर्मेट प्लेयर का ठप्पा लगा दिया है।

शुभमन गिल के टी20 क्रिकेट के भविष्य को सिर्फ एक ही दिन में तय किया गया, जब टीम का ऐलान हुआ। बल्कि इसका फैसला लखनऊ में हुए चौथे टी20 के दौरान ही ले लिया गया था, जो धुंध के कारण रद्द हुआ।

कभी आईपीएल न खेलने वाले ईश्वरन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिर्फ 66 गेंदों में 130 रन की जबरदस्त पारी खेली है। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार खड़ा करने और कई बार टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इसी को लेकर अश्विन ने गंभीर, अगरकर पर कटाक्ष किया है।

णजी मैच में शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने बिना नाम लिए राष्ट्रीय चयन समिति और उसके चेयरमैन अजीत अगरकर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि शमी को किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वह खुद अपने आप में सर्टिफिकेट हैं। उन्हें किसी के सामने अपनी योग्यता साबित नहीं करनी।

शार्दुल ठाकुर ने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप भी साउथ अफ्रीका में है, इसलिए आठवें नंबर पर एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के लिए जगह खाली हो सकती है। मैं निश्चित रूप से उस स्थान के लिए दिलचस्पी रखता हूं।

आर अश्विन ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि खिलाड़ियों और सिलेक्टर्स के बीच स्पष्टता होनी चाहिए। मोहम्मद शमी को लेकर विवाद गर्म है। शमी ने सिलेक्टर्स पर निशाना साधा था, क्योंकि उनको अनफिट बताया गया था।