
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर यूपी की सियासत गरमा गई है। भाजपा के बाद सहयोगी कांग्रेस भी सपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसे निंदनीय बताते हुए अखिलेश यादव से कार्रवाई की मांग की है।

महोबा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एमपी की छात्रा का अपहरण के मामले में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। इस संबंध में अजय राय ने सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है। अजय राय ने छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बीमारी के बाद शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इससे पहले हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अजय राय कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद लखनऊ स्थित आवास पहुंचे थे। घर पर ही तबीयत खराब हो गई।
कांग्रेस के कार्यक्रम में शमिल होने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत खराब हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आनन-फानन में अजय राय को मेदांता अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिर जाने पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं की आड़ में केंद्र सरकार की साजिश नाकाम हो गई है।
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने गुरूवा को रामपुर में जेल में बंद आजम खान के परिवार से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनका उत्पीड़न और उन्हें कमजोर कर रही है। इस मुलाकात के बाद यूपी की सियासी हलचल तेज हो गई बै इसके राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं।
तीन दिन पहले लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद सड़क धंसने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सवाल उठाए। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर योगी सरकार पर निशाना साधा।
उत्तर प्रदेश में एलपीजी संकट के कारण हाहाकार मचा हुआ है, जिससे प्रदेश के लगभग 250 लघु उद्योग बंद हो गए हैं और 40 प्रतिशत स्ट्रीट फूड की दुकानें ठप हैं। लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद से लेकर गोरखपुर तक गैस के लिए लंबी कतारें लगी हैं।
दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द के विवादित इस्तेमाल पर सपा नेता विनय शंकर तिवारी और पवन पांडेय के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार को घेरा। नेताओं ने इसे ब्राह्मण समाज के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश बताया।